{"_id":"669adfece4c603766d0d6064","slug":"case-registered-in-scam-of-rs-105-lakh-in-main-post-office-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-120322-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: मुख्य डाकघर में साढ़े दस लाख के घोटाले में केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: मुख्य डाकघर में साढ़े दस लाख के घोटाले में केस दर्ज
Sat, 20 Jul 2024 03:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 20 Jul 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। भिवानी के मुख्य डाकघर में करीब साढ़े दस लाख रुपये के घोटाले में आर्थिक अपराध शाखा की जांच के बाद डाकघर कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। ये मामला जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में भी मंत्री के सामने उठा था। इसकी जांच पुलिस विभाग की आर्थिक अपराध शाखा को सौंपी गई थी। जांच में डाक विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से फर्जीवाड़े का अंदेशा जताया गया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पुराना बस स्टैंड ढाणी गुजरान निवासी बाबूलाल शर्मा (65) ने शहर थाना पुलिस को शिकायत दी। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि वह पिछले 35 सालों से किरोड़ीमल मंदिर के पास फुटपाथ पर चाय की रेहड़ी लगाता है। उसने भिवानी के मुख्य डाकघर में अपनी जमा पूंजी को लेकर कुछ खाते खुलवाए थे। उसके व उसकी पत्नी के नाम से मुख्य डाकघर भिवानी में पांच खाते खुले थे, जिसमें उसके करीब साढ़े दस लाख रुपये जमा थे।
अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से उसकी राशि उसके खातों से बिना उसकी सहमति के ही निकाल ली गई, जिसके बाद वह काफी अर्से तक डाक विभाग के चक्कर लगाता रहा। अंबाला मंडल के अधिकारियों तक उसने शिकायत दर्ज कराई। मगर, अधिकारियों ने जांच के बाद भी उसका पैसा नहीं लौटाया। इस तरह डाक विभाग में अन्य उपभोक्ताओं के पैसे भी डकारे गए हैं। इस संबंध में उसने जिला कष्ट निवारण समिति में भी ये मामला उठाया। इस पर मंत्री ने इस मामले में पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा से जांच के आदेश दिए थे। आर्थिक अपराध शाखा की जांच के उपरांत अब पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर इस संबंध में भिवानी के मुख्य डाकघर के कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधाड़ी का केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
फर्जी तरीके से बनाई गई पांच पासबुक, पांचों पर एक ही अधिकारी की लिखावट
बाबूलाल शर्मा की शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि इस मामले की जब जांच हुई तो पांच पासबुक एक ही अधिकारी द्वारा तैयार की गई थी। इन पांचों पासबुकों में एंट्री और अन्य लिखावट भी एक ही अधिकारी की मिली। इससे साफ जाहिर हो रहा था कि इस खेल में मुख्य डाकघर के अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल हैं।
वर्जन
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली शिकायत के बाद इस मामले में भिवानी के मुख्य डाकघर के कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हैं। इस मामले में जुड़े कर्मचारियों की भूमिका और उनकी पहचान के बाद उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
-सत्यनारायण एसएचओ शहर थाना पुलिस भिवानी।