फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Case registered against two teachers for beating students in Devrala Model Culture School

Bhiwani News: देवराला माडल संस्कृति विद्यालय में छात्रों को पीटने पर दो शिक्षकों के खिलाफ मामला दर्ज

Mon, 26 Feb 2024 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 26 Feb 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Case registered against two teachers for beating students in Devrala Model Culture School
कैरू। गांव देवराला के राजकीय माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में छात्रों को पीटने के मामले में पुलिस ने भूगोल प्रवक्ता भूप सिंह व हिंदी अध्यापक कुलदीप के खिलाफ विभिन्न धाराओं पर मामला दर्ज कर लिया। मामला वीरवार का है।
विज्ञापन

गांव देवराला के 18 वर्षीय छात्र शिवम व विजय 12वीं कक्षा में पढ़ते हैं। वीरवार को वह कक्षा कक्ष की सफाई कर रहे थे। इस दौरान कमरे के आधे टूटे तार अलग करके कमरे के बाहर रख दिए। इसी बात पर शिक्षक कुलदीप व प्रवक्ता भूप सिंह गुस्से पर उतर आए। आरोप है कि दोनों ने छात्रों को प्रार्थना स्थल पर ले जाकर बिजली की फट्टी व प्लास्टिक की पाइप से पिटाई की। इसके छात्रों की पीठ, सिर व हाथ में सूजन आ गई। दोनों छात्रों परिजनों को आपबीती बताई। परिजन ने प्राचार्य से मामले की पूछताछ की, लेकिन स्पष्ट जवाब नहीं मिला। इस पर परिजनों ने बच्चों का सीटी स्कैन करवाकर एमएलआर कटवाई। कैरू पुलिस चौकी में छात्र शिवम के बयान पर प्रवक्ता भूप सिंह व हिंदी शिक्षक कुलदीप के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed