{"_id":"67a64c3f3c9111bbe400aebc","slug":"case-registered-against-three-named-and-others-for-attacking-a-bsc-student-with-a-knife-in-the-bus-stand-premises-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-129609-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: बस स्टैंड परिसर में बीएससी के छात्र पर चाकू से हमला करने के मामले में तीन नामजद सहित अन्य पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: बस स्टैंड परिसर में बीएससी के छात्र पर चाकू से हमला करने के मामले में तीन नामजद सहित अन्य पर केस दर्ज
Fri, 07 Feb 2025 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 07 Feb 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। बस स्टैंड पर वीरवार दोपहर को बीएससी के छात्र पर चाकुओं व तेजधार हथियार से हमला करने के मामले में औद्योगिक पुलिस थाना में तीन नामजद सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। गंभीर हालत में घायल युवक को शहर के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है।
औद्योगिक पुलिस थाना में दिए बयान में गांव डोहकी निवासी नितिन ने बताया कि वह शहर के एक कॉलेज में बीएससी का छात्र है। गत छह फरवरी को अपनी पढ़ाई कर करीब दो बजे अपने घर जाने के लिए नया बस स्टैंड पर पहुंचा था। इसी दौरान वहां पुराना बस स्टैंड निवासी मनीष, डाबर कॉलोनी निवासी आलोक, सुरपुरा कलां निवासी अनिल व चार-पांच अन्य युवक पहुंचे और उसका रास्ता रोककर उस पर चाकू व सूए से हमला कर दिया।
उसने आरोपियों से बचने के लिए काफी कोशिश की, लेकिन इस दौरान उस पर चाकू और सुए से जान से मारने की नियत से कई बार हमले किए। राहगीरों ने उसे जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां से पीजीआई रेफर किया गया। औद्योगिक पुलिस थाना एसएचओ सुमित ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में घायल युवक की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। संवाद