{"_id":"65131c56794184561c01e91a","slug":"case-registered-against-bku-chaduni-district-president-rakesh-arya-and-three-others-for-obstructing-work-bhiwani-news-c-21-hsr1027-226900-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: भाकियू चढ़ूनी के जिला अध्यक्ष राकेश आर्य सहित तीन के खिलाफ कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: भाकियू चढ़ूनी के जिला अध्यक्ष राकेश आर्य सहित तीन के खिलाफ कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज
Tue, 26 Sep 2023 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 26 Sep 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
भिवानी।
गांव नीमड़ीवाली में किसानों के ट्यूबवेल कनेक्शन लगाने गई टीम के कार्य में बाधा डालने के मामले में भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी के जिला अध्यक्ष राकेश आर्य पर केस दर्ज हुआ है। सदर पुलिस ने बिजली निगम के एसडीओ की शिकायत पर तीन नामजद सहित अन्य के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। गांव नीमड़ीवाली के तीन किसानों ने आर्य पर उनके ट्यूबवेल कनेक्शन की लाइन में से कनेक्शन नहीं देने की शिकायतें निगम अधिकारियों को दी थीं। इसके बाद निगम अधिकारियों ने कार्रवाई की है।
सदर पुलिस थाना में दी गई शिकायत में ऑपरेशन सिटी सब डिविजन के एसडीओ रजनीश तिवारी ने बताया कि एसडीओ अंकित कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर जेई अशोक कुमार, लाइनमैन विकास, एसआई वीरेंद्र सिंह के साथ गाड़ी में 13 सितंबर की दोपहर 12 बजे नीमड़ीवाली के खेतों में ट्यूबवेल लगाने के लिए पहुंचे। नीमड़ीवाली निवासी वीरेंद्र सिंह के खेत में ट्यूबवेल कनेक्शन लगाने लगे तो इसी दौरान राकेश, अतर सिंह व कर्ण सिंह ने अन्य के साथ मिलकर निगम के कार्य में बाधा डाली और मजदूरों से इलेवन केवी एलटी लाइन के तार छीन लिए। इस कारण किसानों के ट्यूबवेल कनेक्शन का कार्य नहीं हो पाया। इस संबंध में निगम के उच्चाधिकारियों को भी इसकी जानकारी दी गई।
नीमड़ीवाली के किसान वीरेंद्र, कितलाना निवासी अनिल व नीमड़ीवाली निवासी अरविंद एडवोकेट ने बताया कि बिजली निगम में ट्यूबवेल कनेक्शनों के लिए लाखों रुपयों की राशि जमा कराई हुई है। इसके बावजूद उनके खेतों में ट्यूबवेल कनेक्शन नहीं लगने दिए जा रहे हैं। उन्होंने कथित तौर पर किसान नेता पर पैसे मांगने का भी आरोप लगाया। वहीं इस संबंध में किसान नीमड़ीवाली के किसान वीरेंद्र सिंह ने निगम अधिकारियों को भी इस संबंध में लिखित में शिकायत दी। इसके बाद बिजली निगम सिटी ऑपरेशन सब डिविजन के एसडीओ रजनीश तिवारी ने सदर पुलिस थाना में पत्र लिखा। जिस पर सदर पुलिस ने इस संबंध में भाकियू चढ़ूनी के जिला अध्यक्ष राकेश आर्य सहित तीन नामजद व अन्य के खिलाफ निगम के कार्य में बाधा डालने सहित संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।