{"_id":"6a8e78d3fb00e77e910b153d","slug":"case-of-romantic-affair-in-bhiwani-youth-beaten-to-death-miscreants-attacked-him-with-sticks-and-clubs-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिवानी में प्रेम प्रसंग का मामला: युवक की पीट-पीटकर हत्या, बदमाशों ने लाठी-डंडों से किया हमला; दो आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में प्रेम प्रसंग का मामला: युवक की पीट-पीटकर हत्या, बदमाशों ने लाठी-डंडों से किया हमला; दो आरोपी काबू
Wed, 26 Aug 2026 10:55 AM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Wed, 26 Aug 2026 10:55 AM IST
सार
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रवींद्र, अंजलि पुत्री जयवीर से बात करता था। अंजलि के भाई रवि और मनीष को यह पसंद नहीं था। उन्होंने रवींद्र को कई बार चेतावनी दी थी।
विज्ञापन
भिवानी में युवक की हत्या
- फोटो : संवाद
विस्तार
प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। यह घटना मंगलवार रात सिटी स्टेशन, लाइन पार क्षेत्र में हुई। मृतक की पहचान करीब 25 वर्षीय रवींद्र के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रवींद्र का अंजलि नामक युवती से बातचीत करना आरोपियों को नागवार गुजरा था। अंजलि के भाई रवि और मनीष ने रवींद्र को कई बार समझाया था। इसके बावजूद रवींद्र ने उनसे बातचीत जारी रखी। इसी रंजिश के चलते मंगलवार रात करीब तीन से साढ़े तीन बजे के बीच रवि और मनीष अपने 10-12 साथियों के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
वह गाड़ी और मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए थे। उन्होंने लाठी-डंडों से रवींद्र पर हमला कर दिया। इस मारपीट में रवींद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल भिवानी ले जाया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई। इस हमले में रवींद्र के साथ अजय और अनिल नामक दो अन्य युवक भी घायल हुए हैं।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची थी ईआरवी
बीती रात सिटी स्टेशन, लाइन पार, भिवानी में रवींद्र और रवि व मनीष के बीच झगड़ा हुआ। सूचना मिलते ही ERV-138 मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। रवींद्र को सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आई थीं। उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। अजय और अनिल को भी चोटें लगी हैं।
प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रवींद्र, अंजलि पुत्री जयवीर से बात करता था। अंजलि के भाई रवि और मनीष को यह पसंद नहीं था। उन्होंने रवींद्र को कई बार चेतावनी दी थी। रवींद्र द्वारा उनकी बात न मानने पर उन्होंने यह खौफनाक कदम उठाया। यह पूरी घटना पुरानी रंजिश का परिणाम है।