फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Car collided with Zomato employee, PGI referred

जोमेटो कर्मचारी को कार ने मारी टक्कर, पीजीआई रेफर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Car collided with Zomato employee, PGI referred
भिवानी। जोमेटो के कर्मचारी को अनाज मंडी के समीप कार ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है। वहीं घायल की पत्नी ने इस संबंध में अनाज मंडी चौकी में शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में अशोका कॉलोनी निवासी पिंकी ने बताया कि उसका पति जोमेटा कंपनी में काम करता है। गत आठ अक्तूबर को शाम करीब साढ़े छह बजे वह घर आ रहा था। जब वह अनाज मंडी के समीप पहुंचा तो कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिसके कारण वह घायल होकर सड़क पर गिर गया। राहगीरों ने उसे सामान्य अस्पताल में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसको रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन

-सीसीटीवी में कैद हुआ गाड़ी का नंबर-
घटना के बाद घायल के परिजनों ने दुर्घटना स्थल पर पहुंचकर आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला। जिसके अंदर टक्कर मारने वाली गाड़ी का नंबर दिखाई दिया। परिजनों ने गाड़ी का नंबर पुलिस को बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed