फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Capacity of power resources will increase

Bhiwani News: अब तीन पावर सब स्टेशनों पर बढ़ेगी 25 करोड़ से बिजली संसाधनों की क्षमता, नए सब स्टेशनों का भी झेल सकेंगे अतिरिक्त लोड

Tue, 21 May 2024 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 21 May 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Capacity of power resources will increase
संजय वर्मा
विज्ञापन

भिवानी। हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम अब अपने तीन पावर सब स्टेशनों की 25 करोड़ के बजट से बिजली संसाधनों की क्षमता बढ़ाएगा। इसके बाद नए सब स्टेशनों का भी ये अतिरिक्त लोड झेल सकेंगे।
विद्युत प्रसारण निगम ने बापोड़ा के 220 केवी पावर स्टेशन पर अब सौ एमवीए ट्रांसफार्मर की जगह नए 160 एमवीए के बड़े ट्रांसफार्मर स्थापित करने की योजना बनाई है। इसी के साथ भिवानी के औद्योगिक सेक्टर और गांव हालुवास के 132 केवी पावर सब स्टेशनों पर भी 25 एमवीए के नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। इसके बाद भिवानी शहर की पौने तीन लाख की आबादी के अलावा करीब 15 गांवों की आबादी को इसका फायदा मिलेगा। इसके अलावा औद्योगिक सेक्टर की औद्योगिक इकाइयों की बिजली खपत पर अतिरिक्त लोड भी झेल पाएगा।
विज्ञापन

प्रेमनगर स्थित बीबीएमबी (भांखड़ा ब्यास प्रबंध बोर्ड) से गांव बापोड़ा का 220 केवी पावर सब स्टेशन संचालित हो रहा है। फिलहाल यहां पर सौ एमबीए के तीन बड़े बिजली ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं। जबकि दो बिजली ट्रांसफार्मर 16 एमवीए क्षमता के हैं। अब यहां पर पुराने सौ एमवीए ट्रांसफार्मर की जगह 160 एमवीए क्षमता का भारी भरकम बिजली ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। इसके बाद इस सब स्टेशन में 60 एमवीए अतिरिक्त क्षमता बढ़ जाएगी। विद्युत प्रसारण निगम को यहां 160 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाने पर करीब 15 करोड़ का खर्च भी आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह भिवानी शहर के औद्योगिक सेक्टर 21 स्थित 132 केवी पावर सब स्टेशन में भी 20/25 एमवीए का नया बिजली ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। फिलहाल इस सब स्टेशन पर 16 एमवीए के दो बिजली ट्रांसफार्मर संचालित हो रहे हैं। वहीं 25 एमवीए का एक ट्रांसफार्मर काम कर रहा है। इस सब स्टेशन पर नया ट्रांसफार्मर औद्योगिक सेक्टर की करीब ढाई सौ लघु उद्योगों और इंडस्ट्रीज का बिजली लोड आसानी से झेल पाएगा। वहीं आसपास के करीब पांच से सात गांवों में भी बेहतर बिजली आपूर्ति मिलेगी। क्योंकि यहां से ग्रामीण और शहरी दोनों ही फीडरों का संचालन हो रहा है।
विद्युत प्रसार निगम गांव हालुवास स्थित 132 केवी पावर सब स्टेशन पर भी 25 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर इसी साल लगाएगा। फिलहाल यहां पर 16एमवीए का एक और 25 एमवीए क्षमता का एक ट्रांसफार्मर चालू है। जबकि 25 एमवीए के नए ट्रांसफार्मर के यहां स्थापित किए जाने से गांव हालुवास सहित करीब आधे शहर में बिजली आपूर्ति को बेहतर किया जाएगा। क्योंकि हालुवास सब स्टेशन से भी कुछ शहरी फीडरों का संचालन किया जा रहा है। 132 केवी के सब स्टेशनों पर नए ट्रांसफार्मर लगाए जाने पर करीब दस करोड़ का बजट खर्च आएगा।

हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम ने 220 केवी बापोड़ा और औद्योगिक सेक्टर एवं गांव हालुवास के 132 केवी पावर सब स्टेशनों की क्षमता बढ़ाने की योजना का खाका तैयार किया है। इन तीनों ही सब स्टेशनों में बिजली संसाधनों का विस्तार होगा। इसके टेंडर इसी साल किए जाएंगे और वर्क ऑर्डर जारी होने के बाद इसी साल काम भी पूरा किया जाएगा। इन तीनों सब स्टेशनों की क्षमता बढ़ने से भिवानी शहर के अलावा जिले के काफी गांवों को इसका फायदा मिलेगा। इनसे नए फीडर भी जुड़ेंगे और 33 केवी सब स्टेशनों को भी जोड़ा जा सकेगा। -सुमित कल्सन, एसडीओ, हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed