फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Canter driver hit electrician's bike, crushed his leg

कैंटर चालक ने इलेक्ट्रिशियन की बाइक को मारी टक्कर, पैर कुचला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Canter driver hit electrician's bike, crushed his leg
भिवानी-हांसी मुख्य मार्ग पर देवीलाल कॉलोनी के समीप बाइक से घर जा रहे एक प्राइवेट इलेक्ट्रिशियन एवं पलंबर को कैंटर चालक ने पीछे से टक्कर मार दी और उसका एक पैर कुचलते हुए भाग गया। बेसुध हालत में राहगीरों की मदद से उसे नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। वहीं मामले की जानकारी पुलिस को दी। हादसा 9 सितंबर की रात आठ बजे का है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में विद्यानगर हनुमान मंदिर मार्ग निवासी नौरंग ने बताया कि वह प्राइवेट तौर पर इलेक्ट्रिशियिन व पलंबर का काम करता है। गत 9 सितंबर की रात आठ बजे लाजपत नगर से काम कर बाइक से अपने घर लौट रहा था। जब वह भिवानी-हांसी मार्ग पर देवीलाल कॉलोनी के समीप पहुंचा तो पीछे से तेज रफ्तार एक कैंटर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद कैंटर चालक उसका एक पैर कुचलते हुए मौके से भाग गया। राहगीरों ने उसे नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया, मगर उसे शहर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने घायल नौरंग की शिकायत पर अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed