फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Can't repay the debt of immortal martyrs

अपना जीवन देकर भी नहीं उतार सकते अमर शहीदों का कर्ज : सांसद

Thu, 15 Aug 2024 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 15 Aug 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Can't repay the debt of immortal martyrs
भिवानी में ​तिरंगा यात्रा निकालते सांसद चौ. धर्मबीर सिंह, डीसी महावीर कौशिक, एसपी वरुण सिंगला औ
भिवानी। सांसद चौ. धर्मबीर सिंह के नेतृत्व में बुधवार को शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व में सांसद धर्मबीर सिंह ने किया। तिरंगा यात्रा में डीसी महावीर कौशिक और एसपी वरुण सिंगला सहित बड़ी संख्या में युवा, पुलिस अधिकारी व कर्मचारी और एनसीसी कैडेट्स शामिल हुए।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि तिरंगे के लिए असंख्य लोगों ने अपनी शहादत दी, तब जाकर देश को आजादी मिली। हम अपना जीवन देकर भी अमर शहीदों का कर्ज नहीं उतार सकते। तिरंगा यात्रा शुरू होने से पहले सांसद धर्मबीर सिंह, डीसी और एसपी ने नेहरू पार्क स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को नमन किया। सांसद ने कहा कि हमें अपने अमर शहीदों को कभी नहीं भूलना चाहिए। युवाओं को अपने इतिहास को बार-बार पढ़ना चाहिए ताकि पता चले कि आजादी कितनी बड़ी कुर्बानी के बाद मिली है।
विज्ञापन

डीसी महावीर कौशिक ने कहा कि तिरंगा यात्राएं देशभक्ति के साथ-साथ युवाओं में अच्छे संस्कार भरने का काम भी कर रही हैं। तिरंगा यात्रा नेहरू पार्क से शुरू होकर हांसी गेट होते हुए लघु सचिवालय परिसर में संपन्न हुई। तिरंगा यात्रा के दौरान नगर व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने जगह-जगह फूलों की बारिश कर स्वागत किया। तिरंगा यात्रा में रामकिशन हालुवासिया, संजय दुआ, नगर व्यापार मंडल प्रधान भानू प्रकाश, जगदीश जांगड़ा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन





भाजपा नेता भव्य बिश्रोई के नेतृत्व में निकाली तिरंगा यात्रा


बवानीखेड़ा। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी एवं आदमपुर से विधायक भव्य बिश्रोई के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा की शुरुआत हांसी चुंगी से शुरू हुई जो शहीद गुलाब सिंह पार्क तक पहुंची। इसके बाद शहीद गुलाब सिंह की प्रतिमा माल्यार्पण कर तिरंगा यात्रा का समापन हुआ। इस मौके पर भव्य बिश्नोई ने नागरिकों से अपील की कि वे राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करते हुए अपने घरों पर तिरंगा जरूर फहराएं। तिरंगा यात्रा सिर्फ एक अभियान नहीं है, बल्कि देश को आजादी दिलाने में शहीद हुए सभी शहीदों का सम्मान है।
भाजपा नेता सुरेश ओड ने कहा कि देश की स्वतंत्रता के लिए अनेक वीर सपूतों ने सर्वोच्च बलिदान दिया। तिरंगा यात्रा उन्हें शहीदों के बलिदान को स्मरण करवा रही है ताकि प्रत्येक युवा आजादी के महत्व को समझ सकें। इस अवसर पर मनमोहन भुरटाना, रविंद्र खरक, सुंदर अत्री चेयरमैन, सचिन सरदाना मौजूद रहे।

गोलागढ़ में निकाली तिरंगा यात्रा

जूई। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोलागढ़ की एनएसएस इकाई ने तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा स्कूल प्रांगण से शुरू होकर गांव की गलियों से होती हुई स्कूल द्वार पर ध्वजारोहण के साथ समाप्त हुई। इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी सुरेश कुमार ने सभी स्वयंसेवकों को तिरंगा की आन-बान और शान के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने, मन, कर्म और विचारों से देश की अखंडता और संप्रभुता को बनाए रखने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुकेश शास्त्री, जितेन्द्र, विनोद, कृष्णा, किरण, संतोष, महेश, मुकेश, सुमित्रा मौजूद रहे।

देवसर स्कूल में निकाली तिरंगा यात्रा
भिवानी। वीर शहीद राम कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देवसर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। विद्यालय प्राचार्य सुदर्शन कुमार ने कहा कि तिरंगा हमारे देश की आन बान और शान है। हमें अपने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान रखना चाहिए। इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स ने तिरंगा यात्रा की अगुवाई की। एएनओ रेणु ने छात्रों को देश प्रेम का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि हमें यह आजादी लाखों वीर जवानों की शहादत के बदौलत मिली है। इस अवसर पर महाविद्यालय स्टाफ एवं सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।

वैश्य महाविद्यालय की एनसीसी इकाई ने निकाली तिरंगा यात्रा

भिवानी। वैश्य महाविद्यालय में एनसीसी इकाई द्वारा प्राचार्य डॉ. संजय गोयल के नेतृत्व में तिरंगा रैली का आयोजन किया। रैली को महाविद्यालय ट्रस्ट के प्रधान एडवोकेट शिवरत्न गुप्ता, महासचिव डॉ. पवन बुवानीवाला एवं प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
वैश्य महाविद्यालय ट्रस्ट के प्रधान एडवोकेट शिवरत्न गुप्ता ने कहा कि तिरंगा हमारे देश की आन, बान और शान है। हमें इसके सम्मान के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। ट्रस्ट महासचिव डॉ. पवन बुवानीवाला ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा यात्रा अभियान देश-प्रेम की भावना जागृत करने की अहम कड़ी है। तिरंगा यात्रा में वैश्य महाविद्यालय ट्रस्ट के प्रधान एडवोकेट शिवरत्न गुप्ता, महासचिव डॉ. पवन बुवानीवाला एवं प्राचार्य डॉ. संजय गोयल, एनसीसी ऑफिसर कैप्टन डॉ. अनिल तंवर, डॉ. मनीष कुमार, लेफ्टिनेंट डॉ. रीना व 70 एनसीसी कैडेट्स ने हिस्सा लिया।

तोशाम में पुलिस व प्रशासन ने निकाली तिरंगा यात्रा


तोशाम। एसडीएम मनोज कुमार दलाल ने कहा कि भारत की आजादी के लिए जिन वीरों ने अपना बलिदान दिया, उनको याद करते हुए लोगों ने तिरंगा झंडा फहराया है। देश में एकता व भाईचारे की भावना को बनाए रखने के लिए सभी नागरिक राष्ट्र की उन्नति व सुख-समृद्घि के लिए अपना यथासंभव योगदान देने की भी शपथ ली।

शहर में पुलिस व प्रशासन द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें एसडीएम मनोज कुमार दलाल, थाना प्रभारी शिवकुमार, सरपंच राजेश तंवर, प्राचार्य सुदेश यादव सहित अन्य पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया। तिरंगा यात्रा मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से शुरू होकर मुख्य चौक चौ. बंसीलाल चौक, बस स्टैंड से बाजार में भी निकाली गई। उप मण्डल में 12 अगस्त को शिक्षा विभाग, 13 अगस्त को खेल विभाग तथा 14 अगस्त को पुलिस विभाग की ओर से हर घर तिरंगा अभियान के कार्यक्रम आयोजित किए गए। उन्होंने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत नागरिकों ने अपने घरों और दुकानों पर तिरंगा झंडा फहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed