फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Candidates who missed qualifying by a single mark staged a protest at the board headquarters against the HTET results.

Bhiwani News: एक-एक अंक से चूके अभ्यर्थी, एचटेट परिणाम के खिलाफ बोर्ड मुख्यालय पर दिया धरना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Candidates who missed qualifying by a single mark staged a protest at the board headquarters against the HTET results.
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड मुख्यालय पर नारेबाजी करते एचटेट अभ्यर्थी।
भिवानी। एचटेट परिणाम में एक-एक अंक से क्वालीफाई होने से वंचित अभ्यर्थियों ने मंगलवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। उत्तर कुंजी और रिवाइज्ड रिजल्ट में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए दूर-दराज के जिलों से पहुंचे अभ्यर्थियों ने बोर्ड प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों ने कहा कि जब तक उनकी समस्याओं का लिखित और ठोस समाधान नहीं होता तथा संशोधित परिणाम जारी नहीं किया जाता तब तक वे बोर्ड परिसर के बाहर रात-दिन धरने पर डटे रहेंगे। प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि प्रश्नपत्र और उत्तर कुंजी में बोर्ड स्तर पर कई खामियां थीं। आपत्ति दर्ज कराने के बावजूद रिवाइज्ड रिजल्ट में सुधार नहीं किया गया।
विज्ञापन

इसके चलते कई परीक्षार्थी महज एक-एक अंक से क्वालीफाई करने से रह गए। अभ्यर्थियों ने बताया कि बोर्ड मुख्यालय के कई चक्कर लगाने के बावजूद उन्हें अब तक केवल मौखिक आश्वासन मिले हैं। इससे नाराज होकर उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचटेट अभ्यर्थी सोमवती ने बताया कि परीक्षा में पहले से ही कई गलतियां थीं और बोर्ड की उत्तर कुंजी में भी उससे अधिक कमियां सामने आईं। उन्होंने कहा कि कई अभ्यर्थियों को महज एक-एक अंक से अयोग्य घोषित कर दिया गया। बोर्ड अधिकारियों ने पहले आपत्ति को सही मानते हुए रिवाइज्ड रिजल्ट में सुधार का आश्वासन दिया था लेकिन परिणाम में कोई बदलाव नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों को मौखिक दिलासा नहीं चाहिए। लिखित समाधान मिलने तक वे रात-दिन धरने पर बैठे रहेंगे।

अधिकारियों के ढुलमुल रवैये अपनाने का आरोप
प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों ने बोर्ड अधिकारियों पर उदासीन और ढुलमुल रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने चेतावनी दी कि इस बार वे किसी खोखले आश्वासन पर पीछे नहीं हटेंगे। सभी आपत्तियों का निस्तारण कर संशोधित परिणाम जारी होने तक धरना जारी रखने की बात कही।



हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के एचटेट का इस बार सबसे अच्छा परीक्षा परिणाम रहा है। मैं आज चंडीगढ़ बैठक में गया हुआ था। बुधवार को बोर्ड मुख्यालय के अधिकारियों से इस पर विस्तृत चर्चा कर अभ्यार्थियों ने जो मांगे रखी हैं, उस पर सकारात्मक सोच के साथ मंथन कर उनका समाधान किया जाएगा। -शंकरलाल धूपड़, अध्यक्ष, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed