{"_id":"67f9655f72052a8d590bb347","slug":"canal-water-reached-the-water-tank-of-the-water-tank-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-132603-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: जलघर के टैंकों तक पहुंचा नहरी पानी, तीन दिन बाद दिखाई देगा पेयजल आपूर्ति में सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: जलघर के टैंकों तक पहुंचा नहरी पानी, तीन दिन बाद दिखाई देगा पेयजल आपूर्ति में सुधार
Sat, 12 Apr 2025 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 12 Apr 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
जूई नहर में आया पानी।
भिवानी। जलघर के टैंकों तक नहर आने के बाद पानी की आपूर्ति शुरू हो गई है। लेकिन शहर की पेयजल आपूर्ति में सुधार तीन दिन बाद ही नजर आएगा। दरअसल, प्रदेश में बारिश के बाद नहरों में पानी की स्थिति थोड़ी बेहतर होने की भी उम्मीद है। फिलहाल नहरों मेंं डिमांड से आधा पानी ही पहुंचा है। जूई नहर में शुरुआती तीन दिन तक पानी चलेगा। इसके बाद मित्ताथल और सुंदर सब ब्रांच की बारी आएगी।
दस अप्रैल से नहरों में पानी पहुंच गया है। हालांकि 17 अप्रैल तक नहरी पानी जलघर के टैंकों और जोहड़ों को भरने में ही प्रयोग किया जाएगा। नहरों में सिंचाई के मोरी बंद की हुई हैं। इससे किसानों को भी सिंचाई के लिए फिलहाल पानी नहीं मिलेगा।
शहरी दायरे के तीनों जलघरों के टैंक खाली हैं, जिनमें शुक्रवार से पानी की आपूर्ति शुरू कर दी गई है, लेकिन जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों का दावा है कि आपूर्ति सुधार में अभी तीन दिन और लग जाएंगे। शहर में अब दो दिन छोड़कर एक दिन पानी की आपूर्ति दी जा रही है। लेकिन अगले सप्ताह से पेयजल आपूर्ति में थोड़ा सुधार आएगा। वहीं सिंचाई विभाग के अधिकारियों का भी दावा है कि नहरों के पानी में अभी और सुधार आएगा।
विज्ञापन
जलघर के टैंकों को नहरों में पानी आने के साथ ही भरना शुरू कर दिया है। उम्मीद है पर्याप्त नहरी पानी मिला तो जलघर के टैंकों में पानी की स्थिति बेहतर होगी। शहर में भी पानी की नियमित आपूर्ति मिलेगी। फिलहाल दो से तीन दिन में पानी की राशनिंग को भी बहाल किया जा सकता है। -सुरज प्रकाश जैन, एसडीओ, शहरी पेयजल शाखा भिवानी।