फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Campaign to open accounts under PM Kisan and Vishwakarma Yojana starts today

Bhiwani News: पीएम किसान व विश्वकर्मा योजना के तहत खाता खोलने का अभियान आज से

Tue, 03 Sep 2024 06:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 03 Sep 2024 06:32 AM IST
विज्ञापन
Campaign to open accounts under PM Kisan and Vishwakarma Yojana starts today
 डाकघर भिवानी के अधीक्षक संजय कुमार।
भिवानी। पीएम किसान योजना व विश्वकर्मा योजना के माध्यम से किसानों व हाथ के कारीगरों को अनुदान दिया जाता है। योजना का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से डाक विभाग द्वारा 3 से 5 सितंबर तक विशेष अभियान चलाकर किसानों व हाथ के कारीगरों के खाते खोले जाएंगे।
विज्ञापन

भिवानी डाकघर अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि 3 से 5 सितंबर तक भिवानी, दादरी व महेंद्रगढ़ जिलों के 343 डाकघरों में यह अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत किसानों व हाथ के कारीगरों के खाते खोले जाएंगे। उन्होंने बताया कि पीएम किसान योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा किसानों के खातों में वर्ष में तीन बार दो-दो हजार रुपये का अनुदान डाला जाता है। इसके अलावा विश्वकर्मा योजना के तहत हाथ के कारीगरों के लिए भी समय-समय पर अनुदान प्रदान किया जाता है। किसान व विश्वकर्मा योजना का अनुदान इन्ही खातों में आएगी। इसके अलावा जिन खाता धारकों का अनुदान रुका हुई है, उनकी खातों से जुड़ी समस्या का समाधान भी किया जाएगा।
विज्ञापन

डाकघर अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि इन योजनाओं के तहत कोई भी व्यक्ति अपने नजदीकी डाकघर में जाकर खाता खुलवा सकता है। इसके लिए विशेष काउंटरों की व्यवस्था भी की गई है। उन्होंने बताया कि इसके साथ-साथ खाता धारक मात्र 555 रुपये में 10 लाख रुपये का बीमा भी करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि खाता खुलवाने के लिए आधार कार्ड जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed