फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   caltural programme in b hiwani

रामनाम की महिमा कभी भी कम नहीं होगी : शांडिल्य

Wed, 17 Jan 2024 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 17 Jan 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
caltural programme in b hiwani
​भिवानी में ​श्रद्धालुओं को शिव पुराण की कथा सुनाते कथावाचक  कृष्णानंद महाराज।
भिवानी। लोहड़ बाजार स्थित पंचायती मंदिर में नौ दिवसीय श्रीराम कथा दूसरे दिन भी जारी रही। इस दौरान अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे। कथाव्यास अनीता शास्त्री शांडिल्य ने कहा कि रामनाम की महिमा कभी भी कम नहीं होगी। क्योंकि राम का नाम ही सभी का सहारा है। राम नाम को पवित्र व गुणकारी बताते हुए कथाव्यास ने कहा कि संतों का साथ कल्याणकारी है। उन्होंने कथा में तुलसीदास की ओर से वर्णित सभी देवताओं की वंदना का विस्तृत वर्णन, धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष, रामकथा, नर-नारी सभी को सुख देने वाली, कष्टों को हरने वाली, कामनाओं को पूरी करने वाली, प्रत्येक दोहे का वर्णन करते हुए दूसरे दिवस की कथा सुनाई।
विज्ञापन


जहरगिरि आश्रम में पांचवें दिन भी जारी रही शिवकथा

भिवानी। हालुवास गेट स्थित सिद्धपीठ बाबा जहरगिरि आश्रम में शिव कथा पांचवें दिन भी जारी रही। कार्यक्रम आश्रम के पीठाधीश्वर महंत जूना अखाड़ा डाॅ. अशोक गिरि महाराज के सान्निध्य में आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन

कथावाचक कृष्णानंद महाराज ने प्रवचन में कहा कि दुख की घड़ी में भगवान शिव के पास एक लोटा जल, चावल के दाने और बिल्वपत्र लेकर जाइए। भगवान को कुछ नहीं चाहिए, केवल आपकी श्रद्धा चाहिए। आपका व्रत, दान, पुण्य बाद में फलेंगे, भगवान को चढ़ाया समर्पण, बिल्वपत्र, अक्षत, जल का फल जीवन भर मिलेगा। कथावाचक ने कहा कि भगवान शिव बड़े दयालु हैं। जो अपने भक्तों की बात जानकर ही उसे पूरा कर देते हैं। डाॅ. अशोक गिरि महाराज ने कहा कि शिव पुराण में बताया है भगवान ब्रह्मा ने शिव पार्वती का विवाह करवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed