फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Cabinet Minister Dr. Arvind Sharma arrived to invite for Parshuram Jayanti

Bhiwani News: राज्यस्तरीय भगवान परशुराम जयंती के न्योता देने पहुंचे कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा

Wed, 07 May 2025 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 07 May 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Cabinet Minister Dr. Arvind Sharma arrived to invite for Parshuram Jayanti
भिवानी। कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि भिवानी का गौड़ संस्था से गहरा नाता रहा है और इसके शिक्षा क्षेत्र में एक पौधे से वट वृक्ष बनने में बड़ा योगदान भी रहा है। ऐसे में 30 मई को रोहतक के पहरावर में आयोजित होने वाले प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह के कार्यक्रम में भिवानी से सर्व समाज बढ़-चढ़ कर भागीदारी करेगा।
विज्ञापन

सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा बुधवार को स्थानीय लोक निर्माण विभाग गृह में पहुंचे, जहां उनका भिवानी के विभिन्न ब्राह्मण संगठनों ने भव्य स्वागत किया। उन्होंने भगवान परशुराम जयंती कार्यक्रम में पहुंचने का न्योता दिया।
विज्ञापन

डॉ. शर्मा ने बताया कि भिवानी का रोहतक की ऐतिहासिक गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा से पुराना और गहरा नाता रहा है। यहां के चतुर्भुज शर्मा से लेकर पंडित नेकीराम शर्मा, ईश्वर शर्मा समेत बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों ने संस्था के उत्थान में अपना भरपूर योगदान दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने भिवानी की संस्थाओं को इस आयोजन के लिए न्योता देते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में भगवान परशुराम जयंती के कार्यक्रम को लेकर जोश व उत्साह है। ऐसे में हर घर से कम से कम एक व्यक्ति राज्यस्तरीय समारोह में पहुंचे, ताकि भगवान परशुराम के विचार और प्रदेश सरकार की नीतियां घर-घर पहुंचना सुनिश्चित हो सके। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

शस्त्र और शास्त्र के ज्ञाता थे भगवान परशुराम : डॉ. अरविंद
बहल। परशुराम धर्मशाला में लोहारू हलका ब्राह्मण समाज की ओर से भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम करवाया गया। इस मौके पर समारोह में सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने शिरकत की।
उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम शस्त्र और शास्त्र के ज्ञाता थे। वे जहां शिक्षित समाज के पक्षधर थे। वहीं, वे अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने के लिए जनमानस को प्रेरित करते थे। 30 मई को रोहतक के पहरावर में भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में राज्यस्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने भगवान परशुराम जयंती पर राजकीय अवकाश की व्यवस्था की। वर्तमान में भिवानी में पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय मेडिकल कालेज का 538 करोड़ रुपये से निर्माण हुआ है। इसी प्रकार कैथल में 600 करोड़ रुपये की लागत से भगवान परशुराम राजकीय मेडिकल काॅलेज का निर्माण चल रहा है। कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने भगवान परशुराम धर्मशाला लोहारू और भगवान परशुराम धर्मशाला बहल में विकास कार्यों के लिए 11-11 लाख रुपये दिए जाने की घोषणा की। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक सहित अन्य लोगों ने कार्यक्रम में संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed