फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   byke, one die

संतुलन बिगड़ने से गिरा बाइक सवार, सड़क किनारे नाले के सरिये सिर में धंसने से मौत

Tue, 15 Oct 2019 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
byke, one die
पेट्रोल डलवाने जा रहे युवक ने बाइक पर नियंत्रण खो दिया और युवक बाइक से फिसलकर नाले में जा गिरा। इस दौरान उसके सिर में निर्माणाधीन नाले के सरिये धंस गए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह जब उसका भाई बाइक में पेट्रोल डलवाने गया तो उसे नाले में शव दिखा। इसके बाद उसने दुर्घटना की सूचना पुुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला सामान्य अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव मुंढाल खुर्द निवासी 28 वर्षीय रमन की गांव में ही बेल्डिंग मिस्त्री की दुकान है। परिजनों ने बताया कि रविवार को वह अपनी दुकान में काम कर रहा था। रात करीबन नौ बजे वह घर पर खाना खाने के लिए आया था। उसने घरवालों को बाइक में पेट्रोल डलवाने की बात कही, फिर दुकान में आकर काम करने लगा। रात करीबन बारह बजे उसके चाचा ने उसे कहा कि रात काफी को गई है बाकी काम सुबह कर लेना। फिर वह बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए हांसी रोड पर स्थित पेट्रोल पंप पर जा रहा था। रास्ते में बाइक का संतुलन बिगड़ने से उसकी बाइक फिसल गई और वह बाइक से नाले में जा गिरा। इस दौरान युवक के सिर में नाले के सरिये धंस गए, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सुबह करीबन छह बजे जब उसका भाई बाइक में पेट्रोल डलवाने गया तो उसे नाले में शव दिखा। उसने दुर्घटना की सूचना पुुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए जिला सामान्य अस्पताल भेजा। परिजनों ने बताया कि मृतक चार भाई-बहनों के सबसे छोटा था। मृतक रमन शादीशुदा था, जिसको साढ़े चार साल का बेटा था।
विज्ञापन

पुलिस जांच अधिकारी एएसआई विरेन्द्र ने बताया कि मृतक के भाई पवन के बयान पर इत्तफाकिया हादसे की कार्रवाई की है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed