फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   by 20 mm rain waterlogging on roads

Bhiwani News: 20 एमएम बारिश में शहर फिर हुआ जलमग्न, सड़कों पर बरसाती पानी ने लेने लगा हिलोरे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
by 20 mm rain waterlogging on roads
फोटो: 02 से 09, 11 से 17 तक
विज्ञापन

20 एमएम बारिश में शहर फिर हुआ जलमग्न, सड़कों पर बरसाती पानी ने लेने लगा हिलोरे
- बारिश के बाद शहर के सरकुलर रोड पर तीन घंटे बनी जाम की स्थिति, दो किलोमीटर दायरे में जाम में फंसे वाहन
- बरसाती चैनल बंद होने से छह घंटे बाद भी नहीं हो पाई बारिश के पानी की निकासी

- किसानों को मिलेगी बारिश से राहत, उमस और गर्मी से शहरवासी झेल रहे थे परेशानी, गुल हुई बारिश में बिजली
संवाद न्यूज एजेंसी
भिवानी। उमस भरी गर्मी झेल रहे लोगों को बुधवार दोपहर बारिश होने से राहत मिली। बुधवार को शहर 20 एमएम बारिश भी नहीं झेल पाया और बरसाती पानी सड़कों पर ही हिलोरे लेने लगा। बारिश के बाद शहर के सरकुलर रोड पर भी करीब तीन घंटे तक जाम की स्थिति बनी। करीब दो किलोमीटर लंबे जाम में वाहन फंसे रहे।
दोपहर बाद स्कूली बच्चे भी बारिश के पानी से होकर घर पहुंचे। बरसाती चैनल बंद होने की वजह से छह घंटे बाद भी शहर के कई हिस्सों से बारिश के पानी की निकासी नहीं हो पाई। वहीं किसानों को बारिश से राहत मिलेगी, जबकि बारिश के दौरान शहर में कई जगह बिजली भी गुल हो गई। कई घंटों बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई।
विज्ञापन

भारी उमस के बाद अचानक ही बुधवार दोपहर को झमाझम बारिश हुई। करीब पौना घंटे तक 20 एमएम बारिश दर्ज की गई। इस बारिश में शहर के लघु सचिवालय परिसर, विकास नगर कॉलोनी, हांसी रोड पर पुलिस अधीक्षक आवास, हैफेड कार्यालय के आगे जलभराव हुआ। इसी तरह शहर के बावड़ी गेट, हनुमान गेट, हालुवास गेट और दिनोद गेट पर भी बरसाती जलभराव हो गया। बारिश के दौरान डिस्पोजल पर भी बिजली गुल हो गई। इस वजह से डिस्पोजल पर डीजी सेट के सहारे ही एक या दो मोटरों से ही बरसाती पानी की निकासी हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के दौरान शहर के सरकुलर रोड पर बरसाती चैनल भी बंद पड़े थे, जिसकी वजह से मुख्य सड़कों पर ही बारिश का पानी भर गया, जिसके बीच से वाहन गुजरते रहे। शहर के निचले इलाकों में तो दुकानों और घरों के अंदर भी बारिश का पानी जमा हो गया। जिससे लोग पानी की निकासी के प्रबंध करने में ही जुटे रहे।
शहर के विकास नगर में डिस्पोजल भी बारिश के बाद जवाब दे गया। जिसकी वजह से बारिश के पानी की देर शाम तक निकासी नहीं हो पाई। बारिश के बाद रोहतक रोड की सब्जी मंडी में भी कीचड़ का आलम बना, क्योंकि यहां सफाई व्यवस्था भी चौपट हो गई। बारिश के दौरान सीवर भी ठप हो गए और बरसाती जलभराव हो गया। जिसकी वजह से मंडी के आढ़तियों और मासाखोरों को भी दिक्कतें झेलनी पड़ी।
------

ट्रैफिक बूथों के आगे हुआ जलभराव, सड़क पर लगा वाहनों का लंबा जाम
बारिश के बाद शहर के हांसी गेट, महम गेट, घंटाघर, अग्रसेन चौक पर ट्रैफिक बूथ के आगे भी बरसाती जलभराव हो गया। इसकी वजह से ट्रैफिक कर्मचारी खुद को बचाने के लिए सड़क की दूसरी तरफ खड़े रहे। इस दौरान सरकुलर रोड पर अग्रसेन चौक से लेकर महम गेट, झंकार मोड, हांसी गेट और घंटाघर से देवसर चुंगी तक वाहनों का लंबा जाम लगा। सड़क के दोनों तरफ ही दिन में करीब तीन घंटे तक वाहन रेंगते हुए सरकुलर रोड पर आगे बढ़े। जाम में एंबुलेंस गाड़ी और स्कूली वाहन भी काफी समय तक फंसे रहे। सड़कों पर दो से तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
--------
बारिश से किसानों के खिले चेहरे
बुधवार को बारिश के बाद किसानों के चेहरे खिले हुए नजए आए। पिछले करीब 10 से 15 दिनों के बाद हुई जोरदार बारिश फसलों के लिए वरदान साबित होगी। क्योंकि किसान लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे थे। बिना बारिश की बिजाई की हुई फसलें झुलसने की कगार पर पहुंच चुकी थीं। इससे किसानों के चेहरे मुरझाए हुए थे। अब बारिश होने से खेतों के कार्यों को गति मिलेगी।

------
बारिश के दौरान शहर के जिन हिस्सों में बरसाती जलभराव हुआ है। उन सभी जगहों से पानी की निकासी कराई जा रही है। बारिश से पहले ही नालों और सीवर की सफाई का काम पूरा कराया जा चुका है।
-सुनील कुमार रंगा, कार्यकारी अभियंता, शहरी सीवरेज शाखा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed