{"_id":"68e15f7ab00d55ce67035c9d","slug":"bus-passes-will-be-made-for-students-of-government-schools-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-140733-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के बनेंगे बस पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के बनेंगे बस पास
Sat, 04 Oct 2025 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 04 Oct 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
बस के पायदान पर सफर करते विद्यार्थी।
भिवानी। अब पीएमश्री और मॉडल संस्कृति स्कूल के विद्यार्थियों को निशुल्क परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। परिवहन विभाग ने मान्यता प्राप्त सभी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को मुफ्त परिवहन सुविधा देने के निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत बस पास बनाकर ग्रामीण इलाकों से शहर के विद्यालयों में पढ़ने आने वाले छात्रों को रोजाना भारी किराया देने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विद्यार्थियों को स्कूल पदाधिकारियों की अनुशंसा पर छह माह के आधार पर पास जारी किए जाएंगे। प्रत्येक जिले में स्थित इन स्कूलों के विद्यार्थियों को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी। परिवहन विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए बस पास से विद्यार्थी बस में परिचालक को पास दिखाकर निशुल्क सफर कर सकेंगे।
दिन में एक बार ही पास का उपयोग कर सकेंगे
बस पास को विद्यार्थी दिन में केवल एक बार ही उपयोग कर सकेंगे। छात्र सुबह विद्यालय जाते समय और दोपहर या शाम को लौटते समय ही इस पास का प्रयोग कर पाएंगे। अगर छात्र किसी अन्य काम से अतिरिक्त यात्रा करना चाहें तो उन्हें सामान्य टिकट लेना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विभाग द्वारा स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के बस पास बनाने के निर्देश जारी किए गए हैं। बस पास बनने से गांव से शहरों में पढ़ने के लिए आने वाले विद्यार्थियों को सुविधा मिलेगी। विद्यार्थी दिन में एक बार ही पास का प्रयोग कर सकेंगे। -शिव कुमार तंवर, उप जिला शिक्षा अधिकारी