{"_id":"6aee2180e6a510ae2a06ab25","slug":"burn-ward-ready-at-the-district-civil-hospital-for-patients-scorched-by-fireworks-three-beds-reserved-duty-assigned-to-two-additional-doctors-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-159769-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: आतिशबाजी की चिंगारी से झुलसे मरीजों के लिए जिला नागरिक अस्पताल में बर्न वार्ड तैयार, तीन बेड आरक्षित, दो अतिरिक्त चिकित्सकों की लगाई ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: आतिशबाजी की चिंगारी से झुलसे मरीजों के लिए जिला नागरिक अस्पताल में बर्न वार्ड तैयार, तीन बेड आरक्षित, दो अतिरिक्त चिकित्सकों की लगाई ड्यूटी
विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल में बनाया बर्न वार्ड।
भिवानी। दिवाली पर पटाखों की आतिशबाजी के दौरान कोई हादसा हो जाए तो घबराने के बजाय तुरंत जिला नागरिक अस्पताल पहुंचें। स्वास्थ्य विभाग ने झुलसने वाले मरीजों के उपचार के लिए आपात विभाग में स्पेशल बर्न वार्ड तैयार किया है। यहां तीन बेड आरक्षित रखे गए हैं। मरीजों को तत्काल उपचार देने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।
दिवाली पर पटाखे चलाते समय जलने और झुलसने के मामले सामने आते हैं। इसे देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने आपात विभाग में दो अतिरिक्त चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई है। बर्न वार्ड में विशेषज्ञ चिकित्सकों को भी तैनात किया गया है। इनमें नेत्र रोग और सामान्य रोग विशेषज्ञ सहित अन्य चिकित्सक शामिल हैं।
आपात विभाग में पर्याप्त स्टाफ की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा बर्न वार्ड के लिए अलग से दवाइयां भी उपलब्ध करवाई गई हैं। स्वास्थ्य विभाग का प्रयास है कि आतिशबाजी से घायल होने वाले मरीजों को बिना देरी के उपचार मिल सके।
विज्ञापन
--
जिला नागरिक अस्पताल के आपात विभाग में दिवाली के लिए स्पेशल बर्न वार्ड बनाया गया है। इसमें सभी जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं। आपात स्थिति से निपटने के लिए 24 घंटे स्टाफ मौजूद रहेगा। पटाखों से झुलसने वाले घायलों के उपचार के लिए आवश्यक दवाओं का भी प्रबंध किया गया है। - डॉ. बलवान सिंह, प्रभारी नागरिक अस्पताल भिवानी।