फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   building of the civil hospital started falling into ruins

Bhiwani News: खंडहर होने लगा नागरिक अस्पताल का मुख्य भवन, बीम का मलबा गिरा

Wed, 17 Jan 2024 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 17 Jan 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
building of the civil hospital started falling into ruins
​भिवानी के नागरिक अस्पताल की छत का टूटा लेंटर व गिरी फाॅल्स सीलिंग।
भिवानी। जिला नागरिक अस्पताल के भवन का मुख्य ढांचा अब खंडहर में तबदील होने लगा है। नागरिक अस्पताल के ओपीडी भवन के ऊपरी हिस्से के बीम का भारी भरकम मलबा गिर चुका है। इसकी वजह से भवन के मुख्य ढांचे में कमजोरी की आशंका है। इससे मरीजों की जान पर भी खतरा मंडराने लगा है।
विज्ञापन

काफी दिनों से जर्जर भवन की छतों से मलबा गिर रहा है। इसकी चपेट में आकर कई मरीज चोटिल तक हो चुके हैं। हालांकि अस्पताल का ये ढांचा काफी पुराना हो चुका है। स्वास्थ्य विभाग पुराने भवन की मरम्मत और जीर्णोद्धार पर भी करोड़ों रुपये का बजट खर्च कर चुका है। इसके बावजूद अस्पताल के पुराने ढांचे की हालत में कुछ खास सुधार नहीं हो सका।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में आए लोग भी छतों से गिर रहे मलबे की जद में हैं वहीं नागरिक अस्पताल को मेडिकल कॉलेज का हिस्सा बनाने के लिए यहां व्यापक स्तर पर निर्माण कार्य भी चल रहा है। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि नागरिक अस्पताल के जीर्णोद्धार का काम लोनिवि को कराना है। इसके सर्वेक्षण का काम हो चुका है लेकिन मरम्मत जल्द होने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल भवन की जर्जर हालत से मरीज भी सहमे हैं। अस्पताल में तैनात कर्मचारी मलबे से कई बार बाल-बाल बचे हैं। जिला अस्पताल के ओपीडी काउंटरों समेत वार्डों की तरफ जाने वाले गलियारों में फॉल्स सीलिंग भी टूट चुकी है और छतों से लेंटर का मलबा भी गिर रहा है। अस्पताल के पीएमओ डॉ एडमिन का कहना है कि अस्पताल में जीर्णोद्धार का काम चल रहा है। जिन हिस्सों में अधिक जरूरत है वहां मरम्मत का काम भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed