फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Building material becomes expensive due to stone not reaching crushers

Bhiwani News: क्रशरों पर पत्थर न पहुंचने के कारण भवन निर्माण सामग्री हुई महंगी

Tue, 09 Jul 2024 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 09 Jul 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Building material becomes expensive due to stone not reaching crushers
खानक पहाड़ में चल रहे ओवरलोड को लेकर धरने पर बैठ नारेबाजी करते ट्रक यूनियन के सदस्य।
तोशाम। खानक पहाड़ में चल रहे ओवरलोडिंग को लेकर मामला सुलझ नहीं रहा है। कांटे बंद होने के कारण पिछले आठ दिनों से क्रशरों पर पत्थर नहीं पहुंच रहा। इसके कारण भवन निर्माण सामग्री के भाव में भी 20 से 30 रुपये प्रति टन के हिसाब से उछाल आ गया है। वहीं ट्रक यूनियन ने मंगलवार से ओवरलोडिंग के विरोध में सांकेतिक धरना शुरू कर दिया है। इसके कारण भवन सामग्री के भाव में उछाल आना शुरू हो गया है। पहले रोड़ी-क्रशर का भाव 680 रुपये टन था जो अब 710 रुपये के करीब हो गया है। जल्द ही ओवरलोड का जल्द ही समाधान नहीं हुआ तो भवन सामग्री के भाव 8 सौ रुपये प्रति टन से ज्यादा हो जाएंगे।
विज्ञापन

ओवरलोडिंग को लेकर पिछले करीब डेढ़ माह से ट्रक यूनियन विरोध कर रही है। इसको लेकर एचएसआईआईडीसी के अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। ट्रक यूनियन के लोगों का कहना है कि एचएसआईआईडीसी की ओर से जबरदस्ती ओवरलोड डंपरों को चलाया जा रहा है। ट्रक यूनियन इसका विरोध कर रही है। फिर भी एचएसआईआईडीसी के अधिकारी हठधर्मिता किए हुए हैं।
विज्ञापन

ट्रक यूनियन का कहना है कि पहाड़ की ऊंचाई 4 सौ फीट के ज्यादा है। इतनी ऊंचाई से ओवरलोड भरकर नीचे आने पर बहुत ज्यादा खतरा होता है। ओवरलोड होने के कारण ब्रेक कम लगता है। इसके कारण हादसा होने का भय रहता है। इसके कारण वे ओवरलोड नहीं भर रहे। ओवरलोड के विरोध बंद के कारण दूसरे लोगों को भी नुकसान हो रहा है। जल्द ही समाधान नहीं हुआ तो भवन सामग्री भी तेज हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed