{"_id":"64e7ab19558d713a500cc804","slug":"break-on-a-bus-service-from-bhiwani-to-dehradun-after-one-month-bhiwani-news-c-21-hsr1027-205077-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: भिवानी से देहरादून के लिए एक बस सेवा पर एक माह बाद ब्रेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: भिवानी से देहरादून के लिए एक बस सेवा पर एक माह बाद ब्रेक
Fri, 25 Aug 2023 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 25 Aug 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। भिवानी से देहरादून के लिए दूसरी बस सेवा पर एक माह बाद ब्रेक लग गया है। अब सिर्फ सुबह आठ बजे पहली बस ही देहरादून के लिए जाएगी। दरअसल, करीब एक माह पहले ही भिवानी बस स्टैंड से रोडवेज प्रशासन ने देहरादून के लिए दूसरी बस सेवा की शुरुआत की थी।
भिवानी बस स्टैंड से सुबह आठ बजे देहरादून के लिए बस सेवा दी जा रही है। इसके बाद सुबह दस बजे से रोडवेज ने देहरादून के लिए दूसरी बस शुरू की थी। लेकिन दूसरी बस को लेकर देहरादून रोडवेज प्रशासन से टाइमिंग को लेकर अनुमति नहीं मिली। इसके बाद भिवानी डिपो की दूसरी बस सेवा को बंद करना पड़ा। अब सिर्फ भिवानी बस स्टैंड से सुबह आठ बजे ही बस देहरादून के लिए जाएगी।
रोडवेज महाप्रबंधक डॉ. नेत्रपाल खत्री ने बताया कि देहरादून के लिए यात्रियों की मांग पर दूसरी बस शुरू की गई थी। लेकिन देहरादून से इस बस के लिए समय सारिणी जारी नहीं की गई। इसके बाद इस बस को बंद करना पड़ा। अब डिपो से सुबह आठ बजे एक ही बस देहरादून जाएगी।
विज्ञापन
29 की दोपहर 12 बजे से महिला कर सकेंगी बसों में मुफ्त यात्रा
रक्षाबंधन पर्व पर 29 अगस्त की दोपहर 12 बजे से 30 अगस्त की रात 12 बजे तक महिलाएं रोडवेज व प्राइवेट बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगी। डिपो महाप्रबंधक डॉ नेत्रपाल खत्री ने बताया कि रोडवेज प्रशासन ने रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं के लिए बसों में मुफ्त सफर की व्यवस्था कराई गई है। इस संबंध में डिपो पर तैनात कर्मचारियों को भी निर्देश दिए हैं।