फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Boxer Vijender Singh statement in vote theft Vijender Singh Slam Rahul Gandhi

'नाच न जाने आंगन टेढ़ा': वोट चोरी मुद्दे पर बॉक्सर विजेंद्र की एंट्री, X हैंडल पर क्यों डाला ऐसा पोस्ट?

Thu, 14 Aug 2025 07:16 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी भिवानी Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 14 Aug 2025 07:16 PM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज विजेंद्र सिंह ने एक्स पर पोस्ट डालकर हरियाणवी में लिखते हुए कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा-"मैं बोल्या ताऊ त, ताऊ तनै के लाग्या वोट चोरी होई है? ताऊ बोल्या: नाच न जाने आंगन टेढ़ा।"

विज्ञापन
Boxer Vijender Singh statement in vote theft Vijender Singh Slam Rahul Gandhi
विजेंद्र सिंह,अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज - फोटो : X

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज विजेंद्र सिंह ने अपने एक्स हैंडल पर वोट चोरी मामले को लेकर पोस्ट किया है। विजेंद्र सिंह ने राहुल गांधी द्वारा वोट चोरी मामले में चलाई जा रही मुहिम में अपने लहजे में पोस्ट करते हुए लिखा नाच न जाने आंगन टेढ़ा।
विज्ञापन


एक्स पर किया पोस्ट 

मूल रूप से भिवानी जिले के गांव कालुवास निवासी अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज विजेंद्र सिंह फिलहाल दिल्ली में परिवार के साथ रह रहे हैं। वे इससे पहले भी एक्स हैंडल पर संवेदनशील मुद्दों पर अपनी टिप्पणी देते रहे हैं। विजेंद्र सिंह ने साल 2019 में कांग्रेस का दामन थामा था। उन्होंने साउथ दिल्ली से लोकसभा का चुनाव भी लड़ा था। हांलिक इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इससे पहले विजेंद्र सिंह राहुल गांधी की भारत जोड़ा यात्रा में भी शामिल होकर पैदल मार्च कर चुके हैं।
विज्ञापन


साल 2024 में ज्वाइन की बीजेपी 

विजेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट डालते हुए लिखा-"मैं बोल्या ताऊ त, ताऊ तनै के लाग्या वोट चोरी होई है? ताऊ बोल्या: नाच न जाने आंगन टेढ़ा।" वोट चोरी पर राजनीति गर्म हो रही है। वहीं तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी की जा रही हैं। विजेंद्र सिंह ने बॉक्सिंग के अलावा राजनीति में भी अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने साल 2024 में हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ज्वाइन की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


खेल रत्न से नवाजे जा चुके हैं विजेंद्र सिंह

बॉक्सर विजेंद्र सिंह ने साल 2008 के बीजिंग ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। वह ओलंपिक में पदक जीतने वाले पहले भारतीय मुक्केबाज थे।  उन्हें साल 2009 में खेल रत्न से भी नवाजा गया था।

ये भी पढ़ें: Anil Vij: खुद को धर्मनिरपेक्ष कहने वाली पार्टी ने करवाए थे भारत के दो टुकड़े, हिंदुओं और मुसलमानों को बांटा


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed