फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Boxer associated with Amar Ujala campaign, took oath not to take drugs

Bhiwani News: अमर उजाला के अभियान से जुड़े बॉक्सर, नशा न करने की ली शपथ

Sat, 14 Dec 2024 10:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 14 Dec 2024 10:19 PM IST
विज्ञापन
Boxer associated with Amar Ujala campaign, took oath not to take drugs
नशा न करने की शपथ लेते मुक्केबाज।
भिवानी। अमर उजाला का अभियान युद्ध नशा के विरुद्ध जन-जन का अभियान बनने लगा है। भिवानी बॉक्सिंग क्लब से जुड़े अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजों और द्रोणाचार्य अवार्डी कोच जगदीश ने अभियान की सराहना करते हुए युवाओं को इससे दूर रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि नशा घर की बर्बादी की राह दिखाता है। ऐसे में प्रत्येक युवा को इससे दूर रहकर अपना भविष्य सुनिश्चित करना चाहिए। इस दौरान भिवानी बाक्सिंग क्लब के खिलाड़ियों ने खुद नशे से दूर रहते हुए युवाओं को भी जागरूक करने की शपथ ली। तीन बार की महिला मुक्केबाजी की विश्व विजेता नीतू घनघस ने भी नशा मुक्ति के इस महाअभियान की सराहना की है।
विज्ञापन

भिवानी बॉक्सिंग अकादमी में खिलाड़ियों ने नशा से दूर रहने का संकल्प लेकर खेलों में बढ़चढ़कर योगदान देने की बात कही। इस मौके पर अंतर राष्ट्रीय महिला मुक्केबाजों ने भी नशा के बढ़ते चलन और इसमें फंसती जा रही युवा पीढ़ी को बाहर निकालने के लिए लोगों को आगे आने का आह्वान किया।
विज्ञापन

नशे के खिलाफ अमर उजाला का अभियान सराहनीय है। इस अभियान के तहत युवाओं को नशे से दूर रखने में मदद मिलेगी। नशे से दूर रहकर युवा जागरूक होंगे व नशे से दूर रहेंगे। नशे से दूर रहकर युवा एक बेहतर समाज के निर्माण में मदद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नीतू घणघस, विश्व महिला मुक्केबाज चैंपियन।
नशे के खिलाफ अमर उजाला अभियान काफी अच्छा है। नशे की गर्त में जाती युवा पीढ़ी को रोकने में यह अभियान काफी हद तक मददगार बनेगा। भविष्य युवाओं पर निर्भर करता है। यदि युवा स्वस्थ होंगे तो देश स्वस्थ होगा। इसलिए युवाओं को नशे से दूर रहना चाहिए।
- रजनी सिंह, राष्ट्रीय कांस्य पदक विजेता महिला मुक्केबाज।
युद्ध् नशे के विरुद्ध अमर उजाला अभियान युवाओं के लिए बेहतर साबित होगा। इससे नशे के दलदल में फंसे युवा भी जागरूक होंगे। युवा पीढ़ी को नशे के दलदल से बचाने के लिए जागरूकता लाना जरूरी है।

- गुड्डी चहल, अंतरराष्ट्रीय महिला मुक्केबाज।
आज युवा पीढ़ी नशे की दलदल में फंस चुकी है। युवाओं को नशे से दूर रखने में अमर उजाला अभियान काफी फायदेमंद साबित होगा। नशे से न केवल नशा करने वाले के शरीर का नाश होता है, बल्कि समाज में बच्चों पर भी गलत असर पड़ता है। युवा खेलों में अपना भविष्य बनाकर नशे से दूर रह सकते हैं।
- तमन्ना, यूथ वर्ल्ड मेडलिस्ट महिला मुक्केबाज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed