फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Both the green belts of Vikas Nagar will be renovated, greenery will bloom at a cost of Rs 36 lakh.

Bhiwani News: विकास नगर की दोनों ग्रीन बेल्टों का होगा जीर्णोद्वार, 36 लाख की लागत से खिलेगी हरियाली

Mon, 06 Oct 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 06 Oct 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Both the green belts of Vikas Nagar will be renovated, greenery will bloom at a cost of Rs 36 lakh.
विकास नगर में नारियल फोड़कर ग्रीन बेल्ट सुधारीकरण कार्य का शुभारंभ करते चेयरपर्सन प्रतिनि​धि भव
भिवानी। विकास नगर और उसके आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब यहां की ग्रीन बेल्टें हरियाली से सराबोर होंगी और उनका जीर्णोद्वार किया जाएगा। रविवार को विधायक घनश्याम सर्राफ व नगर परिषद के चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने नारियल फोड़कर विकास नगर की दोनों ग्रीन बेल्टों के सुधारीकरण कार्य का शुभारंभ किया। इन दोनों ग्रीन बेल्टों के जीर्णोद्धार पर करीब 36 लाख रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन

ग्रीन बेल्टों की चहारदीवारी की मरम्मत के साथ ही सफाई व्यवस्था को बेहतर किया जाएगा और हरियाली बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक छायादार पौधे लगाए जाएंगे। इससे न केवल पर्यावरण में सुधार होगा बल्कि सुबह-शाम सैर करने वालों को भी सहूलियत मिलेगी। उल्लेखनीय है कि इन ग्रीन बेल्टों की चहारदीवारी कई जगहों से जर्जर हो चुकी थी। हरे पेड़-पौधे गायब हो गए थे और कई पौधे सूख चुके थे। अब इनके जीर्णोद्धार से न सिर्फ शहर की सुंदरता निखरेगी बल्कि स्वच्छता को भी नई उड़ान मिलेगी। इस मौके पर पार्षद अंकुर कौशिक, आरपी सिंह, डॉ. आरबी गोयल, शालू जैन व कृष्ण शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन



सभी ग्रीन बेल्टों का होगा जीर्णोद्धार
शहर के पार्कों के जीर्णोद्धार का कार्य अंतिम चरण में है। कुछ पार्कों का कार्य पूरा हो चुका है और बाकी का कार्य जारी है। अब शहर की सभी ग्रीन बेल्टों का भी जीर्णोद्धार शुरू करवा दिया गया है। इसी क्रम में रविवार को विकास नगर स्थित दो ग्रीन बेल्टों के सुधारीकरण का कार्य विधायक घनश्याम सर्राफ के हाथों नारियल फोड़कर शुरू करवाया गया। इस कार्य पर करीब 36 लाख रुपये की लागत आएगी। इसके पूरा होने पर शहर की सुंदरता में चार चांद लग जाएंगे। शहर की अधिकांश गलियों को पक्का किया जा चुका है और जो कुछ गालियां बची हैं, उन्हें भी जल्द ही पक्का करवाया जाएगा। - भवानी प्रताप सिंह, चेयरपर्सन प्रतिनिधि, नगर परिषद, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन



विकास कार्यों के लिए सरकारी खजाना लबालब
सार्वजनिक कार्यों के लिए सरकारी खजाना पूरी तरह से लबालब है। बशर्ते जनता अपनी आवश्यकताएं लेकर आए, उनके सार्वजनिक कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करवाया जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का भिवानी जिले के प्रति विशेष लगाव है और वे जिले के चहुंमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जीएसटी में कटौती कर देश व प्रदेश की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की दिशा में सराहनीय कदम उठाया है। -घनश्याम सर्राफ, विधायक, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed