{"_id":"67f426f80bf11249dd0664aa","slug":"books-distributed-to-students-at-mahasati-dham-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-132417-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: महासती धाम में विद्यार्थियों को वितरित कीं पुस्तकें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: महासती धाम में विद्यार्थियों को वितरित कीं पुस्तकें
Tue, 08 Apr 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 08 Apr 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
महासती धाम परिसर भिवानी में मेधावी विधार्थियों को सम्मानित करते ट्रस्ट के सदस्य।
भिवानी। नारायणी जगदंबा ट्रस्ट की ओर से महासती धाम परिसर में जरूरतमंद एवं मेधावी विद्यार्थियों को निशुल्क पुस्तकें एवं पाठ्य सामग्री वितरित की गई। इस सेवा कार्य का उद्देश्य उन विद्यार्थियों को प्रोत्साहन देना है, जो संसाधनों की कमी के बावजूद शिक्षा प्राप्त करने के लिए संघर्षरत हैं।
समाजसेवी जयभगवान सिंगल, पवन कुमार रानी सतीया, गोविंद रानीसतीया, बालकिशन, अमित गोयल और निश्चल सिंगल ने कहा कि नारायणी जगदंबा ट्रस्ट का उद्देश्य शिक्षा से किसी भी बच्चे को वंचित नहीं होने देना है। हर वर्ष ट्रस्ट द्वारा ऐसे जरूरतमंद व मेधावी बच्चों की पहचान कर उन्हें निशुल्क पुस्तकें और अन्य आवश्यक सामग्री दी जाती है ताकि वे पुस्तक के अभाव में अपनी पढ़ाई बीच में न छोड़ें। यह आयोजन शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ-साथ सामाजिक समरसता का भी उदाहरण बना। ट्रस्ट ने भविष्य में भी इस प्रकार की सेवाएं जारी रखने की बात कही।
सीबीएलयू में कॅरिअर काउंसिलिंग सेशन कल
भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की ओर से लाइफ साइंस में कॅरिअर काउंसिलिंग सेशन कार्यक्रम का आयोजन 9 अप्रैल को विश्वविद्यालय के ओल्ड कैंपस के डॉ. सर्वपल्ली राधा कृष्णन सभागार में किया जाएगा।
विज्ञापन
विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम में बतौर वक्ता प्रो कृष्ण कांत शर्मा शिरकत करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. दीप्ति धर्माणी करेंगी। कार्यक्रम में रजिस्ट्रार डॉ. भावना शर्मा बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत करेंगी। डॉ. कृष्ण कांत शर्मा की ओर से कार्यक्रम में विद्यार्थियों को लाइफ साइंस में कॅरिअर की अपार संभावनाओं पर विस्तृत व्याख्यान दिया जाएगा।