फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Body of missing youth found in well, died under suspicious circumstances

Bhiwani News: कुएं से मिला लापता युवक का शव, संदिग्ध हालात में मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Body of missing youth found in well, died under suspicious circumstances
बवानीखेड़ा। कस्बे के वार्ड नंबर तीन से संदिग्ध हालात में लापता हुए एक युवक का शव बुधवार शाम कुएं से बरामद किया गया। मृतक की पहचान 32 वर्षीय नवीन उर्फ गज्जू निवासी बवानीखेड़ा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार नवीन मंगलवार शाम से अपने घर से लापता था।
विज्ञापन

परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत बवानीखेड़ा पुलिस को दी थी जिसके बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। बुधवार शाम को ढूंढवा तालाब के पास स्थित एक कुएं से उसका शव बरामद किया गया। मौके पर युवक की लोअर और चप्पल कुएं के पास ही पड़ी मिली जिससे मामला संदिग्ध माना जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल भिवानी भिजवा दिया।
विज्ञापन

मृतक के भाई अमित ने बताया कि नवीन मंगलवार शाम से घर से लापता था और बुधवार को उसका शव कुएं से मिला। मृतक अपने पीछे चार साल के मासूम बेटे को छोड़ गया है। नवीन मजदूरी का काम करता था। बवानीखेड़ा थाना एसएचओ सुरेश कुमार ने बताया कि वीरवार सुबह शव का जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed