{"_id":"6807d914e7f5af03b2071533","slug":"board-secretary-inspected-the-marking-centre-in-bhiwani-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-133086-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: बोर्ड सचिव ने किया भिवानी के अंकन केंद्र का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: बोर्ड सचिव ने किया भिवानी के अंकन केंद्र का निरीक्षण
Tue, 22 Apr 2025 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 22 Apr 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
भिवानी के अंकन केंद्र का औचक निरीक्षण करते सचिव डॉ मुनीश नागपाल।
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मुनीश नागपाल ने मंगलवार को सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी की वार्षिक परीक्षाओं का अंकन कार्य का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों के भविष्य को देखते हुए जल्द से जल्द परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया जाएगा, ताकि परीक्षार्थी सीनियर सेकेंडरी परीक्षा उत्तीर्ण उपरांत समय रहते कॉलेजों व अन्य संस्थान में प्रवेश ले सकें।
बोर्ड सचिव डॉ. मुनीश नागपाल ने भिवानी के अंकन केंद्र टीआईटी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। जहां अंकन कार्य निर्बाध व सुचारू रूप से चल रहा था। उन्होंने अंकन केंद्र पर अंकन कार्य से संबंधित सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सभी परीक्षक परीक्षार्थियों की उत्तरपुस्तिकाओं के अंकन कार्य को पूरी पारदर्शिता व निष्पक्षता से करें तथा निर्धारित समय व मानक अनुसार ही कार्य का निपटान करें। मूल्यांकन की शुचिता बनी रहे इसको लेकर शिक्षा विभाग व बोर्ड ने कमर कस रखी है। इस दिशा में उठाए गए ये कदम मूल्यांकन प्रणाली को और सुदृढ़ बनायेंगे।