फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bkackmailed misdeed

पहले की दोस्ती, फिर अश्ललील फोटो से नाबालिग को ब्लैकमेल कर किया सामूहिक दुष्कर्म

Sun, 21 Jul 2019 01:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
bkackmailed misdeed
पहले नाबालिग लड़की के साथ दोस्ती की, फिर उसके अश्लील फोटों खींचकर ब्लैकमेल किया और फिर तीन दोस्तों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर तीन के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट और अन्य धाराओं के तहत केस किया है। इसके अलावा भी जिले में एक युवती और एक महिला से दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने शिकायतों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला पुलिस थाने में दी शिकायत में 16 वर्षीय लड़की ने आरोप लगाया कि पड़ोस में ही एक युवक किराये का मकान लेकर रह रहा था। उस लड़के ने उसके साथ पहले तो दोस्ती का दबाव बनाया। फिर उसे अपने कमरे पर ले जाकर उसके अश्लील फोटों खींची। जिसके आधार पर वह उसे ब्लैकमेल करता रहा और उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की का आरोप है कि आरोपी युवक ने अपने दो दोस्तों के आगे भी उसे फोटो से ब्लैकमेल करते हुए सौंप दिया। जिसके बाद उसके दो दोस्तों ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला पुलिस थाने की जांच अधिकारी एएसआई सुनीता ने बताया कि पीड़िता का बयान दर्ज कराया गया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की तहकीकात में जुटी है, जल्द ही तीनों आरोपी लड़कों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म
अपनी बहन के घर रह रही एक युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने शिकायत पर एक महिला सहित चार के खिलाफ दुष्कर्म व अन्य धाराओं के साथ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह काफी अर्से से अपनी बहन के घर रह रही थी। वहां उसके पास एक महिला आई, जिसने उसकी शादी अपने भाई से कराने का भरोसा दिलाया और फिर वह अपने भाई के घर उसे ले गई। युवती का आरोप है कि उसे अपने घर में आरोपी महिला के भाई ने पत्नी की तरह रखा और उसे शादी का झांसा देता रहा, मगर शादी नहीं की। जब भी वह शादी की बात करती तो उसे टाल देते। इस साजिश में उसकी बहन और जीजा भी शामिल रहा। युवती को करीबन एक साल तक रखने और उसका शारीरिक शोषण करने के बाद उसे घर से निकाल दिया। जिसके बाद उसे वापस आने पर जान से मारने की धमकी दी और उसके साथ मारपीट की गई। महिला पुलिस थाने की जांच अधिकारी एएसआई राजकलां ने बताया कि पीड़ित युवती की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म किए जाने व उसकी बहन और जीजा के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। इस मामले में एक महिला सहित चार आरोपी हैं। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।
महिला का अपहरण कर नशीला पदार्थ पिला किया दुष्कर्म
बवानीखेड़ा क्षेत्र के गांव की एक महिला का चरखी दादरी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने अपहरण किया और शहर के एक होटल में नशीला पदार्थ पिला दुष्कर्म किय गया।

महिला का आरोप है कि गत 13 मई को दादरी क्षेत्र के ही एक आरोपी युवक ने उसका अपहरण कर लिया और फिर उसे शहर के एक होटल में ले गया, जहां उसने उसे नशीला पदार्थ पिलाया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने किसी को कुछ बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। महिला आरोपी युवक के दबाव में काफी दिनों तक किसी को कुछ नहीं बताने पर मजबूर रही। मगर आरोपी ने उसे लगातार परेशान करना शुरू कर दिया। जिसके चलते उसने इस संबंध में परिजनों को बताया, जिस पर परिजन उसे लेकर महिला पुलिस थाने पहुंचे, जहां आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed