{"_id":"6653c41f731553f5830def15","slug":"bike-riding-contractor-dies-in-road-accident-bhiwani-news-c-125-1-bwn1003-117879-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सड़क हादसे में बाइक सवार ठेकेदार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सड़क हादसे में बाइक सवार ठेकेदार की मौत
Mon, 27 May 2024 04:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 27 May 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। रात को काम से लौट रहे ठेकेदार की मोटरसाइकिल अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। इस हादसे में बाइक सवार ठेकेदार की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
थाना मढौरा, जिला छपरा बिहार के गांव खालीसपुर निवासी प्रभुनाथ ने पुलिस को शिकायत दी। इसमें उन्होंने बताया कि वह दो भाई हैं। वह और उनका बड़ा भाई दीपू मिश्रा (28) कई साल से वैभव लक्ष्मी क्रशर पर ठेकेदारी करते थे। शादीशुदा दीपू तोशाम में किराये के मकान में रहता था। 25 मई को करीब रात 11:30 बजे उन्हें सूचना मिली कि खानक से तोशाम लौटते समय हिसार बाईपास के पास उनके भाई दीपू सड़क हादसे में घायल हो गए हैं।
वह मौके पर पहुंचे तो बताया कि दीपू को तोशाम के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया है। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि उसका भाई रात को मोटरसाइकिल से खानक से तोशाम आ रहा था। तब किसी अज्ञात वाहन चालक ने गाड़ी को तेज गति और लापरवाही से चलाकर उसके भाई को टक्कर मार दी। इस कारण उसके भाई की मौत हो गई। उन्होंने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।