फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bike riders kidnapped a property dealer and his friend.

प्रॉपर्टी डीलर और साथी का बाइक सवार बदमाशों ने किया अपहरण

Sun, 31 May 2020 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Bike riders kidnapped a property dealer and his friend.
भिवानी। दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए बदमाशों ने स्कॉर्पियो सवार एक प्रॉपर्टी डीलर और उसके साथी का उन्हीं की गाड़ी में पिस्तौल दिखाकर अपहरण कर लिया। आरोप है कि बदमाश गाड़ी के अंदर तीन दिन तक उन्हें घुमाते रहे और फिर उन्हीं के फोन से परिजनों को व्हाट्सएप पर वाइस कॉल कर 35 लाख रुपये की फिरौती मांगी। 29 को पुलिस आने की सूचना पर छोड़कर भाग गए। सदर पुलिस ने इस संबंध में पीड़ित की शिकायत पर चार युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव मधमाधवी निवासी प्रॉपर्टी डीलर अमित ने सदर पुलिस को दिए बयान में बताया कि 27 मई को वह अपने गांव के ही रमेश के साथ स्कार्पियो गाड़ी में बैठकर भिवानी की ऑटो मार्केट में ब्रेक ऑयल डलवाने के लिए आया था। यहां से गाड़ी का काम कराकर फिर वापस अपने गांव जाने लगा। रास्ते में गांव मानहेरू के समीप उसने एक होटल से चिकन पैक कराया और फिर मानहेरू रेलवे स्टेशन के समीप ही बैठकर शाम छह बजे गाड़ी खड़ी कर खाने लगे। इसी दौरान उनकी गाड़ी के पास दो मोटरसाइकिलों पर पांच-छह लड़के पहुंचे और उनकी कनपटी पर पिस्तौल तान दी। इसके बाद आरोपियों ने उन दोनों के हाथ बांध दिए और फिर मुंह में कपड़ा ठूंसकर ऊपर टेप लगा दिया। इसके बाद दोनों को उसी की गाड़ी की बीच वाली सीट पर डाल दिया। एक आरोपी उसकी गाड़ी को चलाने लगा। आरोपियों ने दोनों के मोबाइल फोन छीन लिए। पूरी रात उन्हें गाड़ी के अंदर ही बंधक बनाए रखा। अगले दिन 28 मई को आरोपियों ने उसके चाचा धर्मेंद्र के फोन पर व्हाट्सएप वाइस कॉल कराकर बात कराई और 35 लाख रुपये की फिरौती मांगी। वहीं पुलिस को सूचना देने पर दोनों को खत्म करने की धमकी दी। इस पर परिजनों ने दो दिन की मोहलत मांगी। आरोपियों ने 29 मई को फिर से उसकी व्हाट्सएप कॉल से भाई से बात कराई और फिरौती की रकम मांगी। इसके बाद परिजनों ने बताया कि 20 लाख में 70 हजार रुपये कम है और इतना ही इंतजाम हो पाया। इस पर आरोपी और बिगड़ गए। इसी दौरान उनकी गाड़ी को दो गाड़ियों ने ओवर टेक किया और उन्होंने पुलिस के आने की बात करते हुए चिल्लाना शुरू किया तो आरोपी उन्हें खेत के रास्ते में छोड़कर भाग गए। इसके बाद आरोपियों ने परिजनों से संपर्क साधा और सौ नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंची।
विज्ञापन

सौ नंबर से सूचना आई थी कि दो युवकों का अपहरण और फिरौती मांगी गई है। घायल का बयान दर्ज कर इस संबंध में चार आरोपियों के खिलाफ अपहरण, फिरौती मांगने, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुटी है, जल्द ही आरोपियों को काबू कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। - इंस्पेक्टर श्रीभगवान, थाना प्रभारी, सदर थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed