फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bike rider fell unbalanced, died during treatment

Bhiwani News: बाइक सवार असंतुलित होकर गिरा, उपचार के दौरान मौत

Mon, 21 Aug 2023 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 21 Aug 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
bike rider fell unbalanced, died during treatment
मृतक दिनेश का फाइल फोटो।
भिवानी। गांव पहाड़ी के समीप खेत में पानी देकर लौट रहे एक युवक की बाइक असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई। इस सड़क दुर्घटना में घायल बाइक चालक युवक की उपचार के दौरान नागरिक अस्पताल में मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव पहाड़ी निवासी दिनेश (24) के रूप में हुई है। इस मामले में सूचना लोहारू पुलिस थाना में दी गई। सूचना पाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और परिजन के बयान पर इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की।
विज्ञापन

मृतक के परिजन नरेश ने बताया कि दिनेश शनिवार को अपने खेत में पानी देने के लिए गया था। वह खेत से पानी की लाइन बदलकर दोपहर करीब दो बजे बाइक पर अपने घर आ रहा था। उसी दौरान गांव के ही समीप उसकी बाइक असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई। राहगीरों की मदद से उसको नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया। जहां रात को उसने उपचार के दौरान अपना दम तोड़ दिया। इस बारे में सूचना लोहारू थाना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस ने नागरिक अस्पताल में शव को कब्जे में लिया और रविवार सुबह पोस्टमार्टम कार्रवाई करवाई।
विज्ञापन


मां-बाप की पहले हो चुकी मौत
परिजनों ने बताया कि दिनेश तीनों भाइयों में से दूसरे नंबर का था और शादीशुदा था। शादी से उसकी कोई संतान नहीं है। जबकि सबसे छोटा भाई अभी अविवाहित है। दिनेश के माता-पिता का कई वर्ष पहले ही देहांत हो चुका है। अपने माता-पिता के जाने के बाद तीनों भाई मजदूरी कर अपना गुजारा करते थे। लेकिन इस घटना ने परिवार से एक और सहारा छीन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क दुर्घटना में घायल एक युवक की उपचार के दौरान मौत की सूचना मिली थी। मृतक का भाई शमशेर के बयान पर इत्तेफाकिया मौत मामले के तहत कार्रवाई की है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
-एसआई यशवंत सिंह, लोहारू पुलिस थाना भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed