फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bike driver's throat slit by China-made manjha, seriously injured

Bhiwani News: चीन निर्मित मांझे से बाइक चालक का कटा गला, गंभीर रूप से घायल

Tue, 05 Sep 2023 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 05 Sep 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Bike driver's throat slit by China-made manjha, seriously injured
भिवानी। शहर के सिटी रेलवे स्टेशन से भगत सिंह चौक की तरफ जाने वाले मार्ग पर स्थित स्थानीय नेहरू कॉलोनी के पास रोड पर बाइक चालक का चीन निर्मित मांझे से गला कट गया। इसमें बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक चालक की पहचान भिवानी के नया बाजार क्षेत्र हुकुम सिंह के रूप में हुई।
विज्ञापन

बाइक चालक ने बताया कि वह रविवार शाम को सिटी स्टेशन पर स्थित अपने खेत से काम करके घर की तरफ आ रहा था। स्थानीय नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में पहुंचने पर अचानक गर्दन के पास कुछ महसूस हुआ। उन्होंने बताया कि बाइक की गति धीमी होने के कारण उसे हटाने का प्रयास किया तो वह उंगलियों को चीरते हुए चला गया। बाइक रोककर देखा तो पता चला कि मांझे के कारण गर्दन और उंगलियों पर कट लग गया है। उन्होंने बताया कि पूरा शरीर लहूलुहान हो चुका था। आनन-फानन में शहर के एक निजी अस्पताल में जाकर प्राथमिक उपचार लिया। गंभीर रूप से घायल बाइक चालक को हादसे में 10 से 12 टांके आए। घायल बाइक चालक ने बताया कि मौके पर डायल 112 पर सूचना दी गई। घायल ने कहा कि एसपी और प्रशासन से विनम्र अपील है कि चाइनीज मांझे पर शहर में पूर्ण रूप से बैन किया जाए और चाइनीज मांझे रखने वाले दुकानदार की पहचान कर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed