{"_id":"69f8e8cc6439a0322908e084","slug":"bike-collides-with-tree-one-youth-dies-companion-seriously-injured-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-150664-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: पेड़ से टकराई बाइक, एक युवक की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: पेड़ से टकराई बाइक, एक युवक की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन
कैरू। पेड़ से बाइक टकराने के हादसे में गांव इंदीवाली निवासी 25 वर्षीय रवि की मौत हो गई जबकि उसका साथी संजय गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा रविवार शाम गांव देवराला से इंदीवाली के बीच ढाणी कलर के पास हुआ जहां आंधी-तूफान के कारण रास्ते में गिरे पेड़ से बाइक टकरा गई।
रवि अपने दोस्त संजय के साथ बाइक पर सवार होकर घर से करीब 600 मीटर दूर देवराला की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में पड़े पेड़ से टकराने के कारण यह हादसा हो गया। हादसे में रवि की मौके पर ही मौत हो गई जबकि संजय गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका अस्पताल में इलाज जारी है।
मृतक रवि मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। सूचना मिलने पर कैरू पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की कार्रवाई शुरू की। सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।