फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bhiwani's boxer Sachin Siwach reached the third round

Bhiwani News: तीसरे राउंड में पहुंचा भिवानी का मुक्केबाज सचिन सिवाच

Tue, 28 May 2024 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 28 May 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
Bhiwani's boxer Sachin Siwach reached the third round
विपक्षी को पंच जड़ते सचिन सिवाच।
भिवानी। पेरिस ओलंपिक कोटा प्राप्त करने के लिए थाईलैंड के बैंकाक में ओलंपिक क्वालीफायर मुकाबलों का आयोजन किया जा रहा है। इनमें मंगलवार को हुए भारतीय मुक्केबाजों के मुकाबलों में भिवानी के मुक्केबाज सचिन सिवाच ने दूसरे राउंड को पार किया है। सचिन ने डेनमार्क के मुक्केबाज को 0-5 से हराया है। सचिन का तीसरे राउंड का मुकाबला बुधवार को होगा।
विज्ञापन

दरअसल, ओलंपिक क्वालीफायर मुकाबलों का आयोजन 24 मई से 2 जून तक थाईलैंड की राजधानी बैंकाक में किया जा रहा है। मंगलवार को भारतीय मुक्केबाजों के दूसरे राउंड के मुकाबले हुए। जिनमें भिवानी जिले के गांव मिताथल निवासी सचिन सिवाच ने 57 किलो भार वर्ग में डेनमार्क के मुक्केबाज को हराया है। सचिन ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 0-5 से मात देते हुए दूसरे राउंड के मुकाबले में जीत हासिल की। जिसके बाद सचिन 32 से 16 के राउंड में पहुंच गया है। मुक्केबाज सचिन सिवाच के तीसरे राउंड का मुकाबला बुधवार को तुर्की के मुक्केबाज से होगा। सचिन की जीत से गांव मित्ताथल में खुशी का माहौल है। सचिन के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन

मंगलवार को सचिन के दूसरे राउंड का मुकाबला हुआ। जिसमें सचिन ने 57 किलो भार वर्ग में डेनमार्क के मुक्केबाज को हराया है। सचिन ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 0-5 से मात देते हुए दूसरे राउंड के मुकाबले में जीत हासिल की। जिसके बाद सचिन 32 से 16 के राउंड में पहुंच गया है। मुक्केबाज सचिन सिवाच के तीसरे राउंड का मुकाबला बुधवार को तुर्की के मुक्केबाज से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अनिल टेकराम, कोच सचिन सिवाच मिताथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article