फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bhiwani station will be developed under Amrit Bharat station scheme

Bhiwani News: अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत भिवानी स्टेशन का किया जाएगा पुनर्विकास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Bhiwani station will be developed under Amrit Bharat station scheme
रेवले स्टेशन भिवानी। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। जिला मुख्यालय स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन के तहत विकसित किया जाएगा। दरअसल भारतीय रेलवे ने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत स्टेशनों को आधुनिक बनाने की नीति तैयार की है। इसके तहत भिवानी स्टेशन को नई सुविधाओं के साथ-साथ मौजूदा सुविधाओं को भी उन्नत किया जाएगा।
विज्ञापन

रेल मंत्रालय ने आने वाले वर्ष में 1000 से अधिक छोटे स्टेशनों के आधुनिकीकरण के लिए नई योजना विकसित की है। यह योजना रेल मंत्रालय के स्टेशन पुन: विकास अभियान और अमृत भारत स्टेशन योजना का हिस्सा होगी। इस योजना का उद्देश्य रेलवे स्टेशनों की मास्टर प्लान तैयार करना और सुविधाओं को बढ़ाने के लिए चरणों में मास्टर प्लान का कार्यान्वयन करना है।
विज्ञापन

बीकानेर मंडल में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत यात्री भार को देखते हुए 15 स्टेशन चुने गए हैं। इनमें भिवानी स्टेशन को भी शामिल किया गया है। इसके अलावा लालगढ़, सूरतगढ़, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, गोगामेड़ी, मंडी डबवाली, सिरसा, हिसार, चरखी दादरी, कोसली, महेंद्रगढ़, सादुलपुर, चूरू, रतनगढ़ (बीकानेर स्टेशन पहले ही री-डेवलपमेंट के लिए चुना जा चुका है)। चार, पांच व छह जनवरी को बीकानेर मंडल के इन स्टेशनों पर अमृत भारत स्टेशन योजना के संबंध में रेलवे मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों की एक समिति दौरा करेगी। यह समिति पांच जनवरी को मंडी डबवाली, सिरसा, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, कोसली स्टेशनों का जायजा लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि इस अवसर पर रेलयात्री, व्यापार मंडल के सदस्य, क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता सलाहकार समिति के सदस्य, पैसेंजर एसोसिएशन, रेल यात्री संघ के सदस्य अमृत भारत स्टेशन योजना से संबंधित अपने सुझाव दे सकते हैं। सिरसा, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, कोसली स्टेशन हेतु वाणिज्य निरीक्षक धर्मबीर से फोन नंबर 9812309197 पर सुझाव दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed