फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bhiwani's Anmol ranks 58th in JEE Advanced

जेईई एडवांस में भिवानी के अनमोल की 58वीं रैंक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Bhiwani's Anmol ranks 58th in JEE Advanced
बेहतर रिजल्ट आने पर अपने साथियों के साथ खुशी मनाता मनीष कुमार। विज्ञप्ति - फोटो : Bhiwani
भिवानी। जेईई एडवांस परीक्षा में भिवानी के सात विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है। भिवानी के एक बेटे ने तो बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पूरे देश में 58वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। इसके अलावा ढिगावा के एक विद्यार्थी ने 320वीं और भिवानी के एक छात्र ने 1011वीं रैंक पाई। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर परिवार और शिक्षण संस्थानों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

जेईई एडवांस परीक्षा का रिजल्ट शुक्रवार को जारी किया गया। इसमें सात विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। आकाश इंस्टीट्यूट भिवानी ब्रांच के एकेडमिक हेड इंजीनियरिंग रजत श्रीवास्तव ने बताया कि उनके सेंटर से कोचिंग लेने वाले अनमोल ने ऑल इंडिया 58वीं रैंक हासिल की है। इसके अलावा मनीष कुमार ने 1011वीं रैंक हासिल की। दोनों ही छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। इसके अलावा अरमान, प्रतिमा, दीप्ति और खुशबू ने भी परीक्षा को क्वालिफाई किया है।
विज्ञापन

मनीष को किया सम्मानित
जेईई एडवांस परीक्षा क्वालिफाई करने पर मनीष का शहरवासियों और उसके दोस्तों ने सम्मान किया। उसे फूूल मालाएं पहनाई गईं और सभी ने हरियाणवी गानों पर जमकर नाचे भी। परिवार के सदस्यों ने भी मनीष की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

साहिल ने पाई 320वीं रैंक
ढिगावा मंडी। एचआरएम स्कूल अमीरवास के छात्र साहिल ने जेईई एडवांस की परीक्षा में 320वीं रैंक प्राप्त की है। साहिल की उपलब्धि पर गांव व स्कूल में खुशी का माहौल है। प्राचार्य अनूप श्योराण, चेयरमैन रवि अमीरवास ने विद्यार्थियों को कहा कि उन्हें भी साहिल से प्रेरणा लेनी चाहिए और जीवन में लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए। इस मौके पर संस्थापक मेवा सिंह ने अभिभावक व स्कूल स्टाफ को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर दयानंद, मुकेश, धर्मेंद्र, मदन लाल, राकेश रामफल, रविंद्र मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed