{"_id":"638324dc87e601066163904e","slug":"bhiwani-panchayabhiwani-panchayat-election-2032-people-used-nota-in-zilla-parishad-electionst-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani Panchayat Election: जिला परिषद चुनाव में 2032 लोगों ने किया नोटा का प्रयोग, जानिए किसे कितने वोट मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani Panchayat Election: जिला परिषद चुनाव में 2032 लोगों ने किया नोटा का प्रयोग, जानिए किसे कितने वोट मिले
Sun, 27 Nov 2022 02:20 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 27 Nov 2022 02:20 PM IST
सार
जिला परिषद चुनाव में जीते प्रत्याशियों के समर्थक ढोल की थाप पर थिरके और खुब गुलाल उड़ाया। जिले में मतगणना के बाद अब सभी सीटों से विजेताओं की लिस्ट जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
बने मतगणना केंद्र पर मतों की गिनती के बाद नतीजे बताते मतगणना अधिकारी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के भिवानी में जिला परिषद भिवानी के 22 वार्डों की मतगणना के बाद जिला परिषद की तस्वीर साफ हो गई। भिवानी खंड में वार्ड नंबर एक से सात, खंड बवानीखेड़ा में वार्ड नंबर आठ से दस, खंड तोशाम में 11 से 14, खंड कैरू में वार्ड 15 व 16, खंड लोहारू में वार्ड 17 व 18, खंड बहल में वार्ड 19 व 20 और खंड सिवानी में वार्ड नंबर 21 व 22 में मतगणना हुई।
विज्ञापन
खंड भिवानी में जिला परिषद के वार्ड नंबर एक से कृष्ण कुमार 2532 वोट, वार्ड नंबर दो से राहुल मुढ़ाल 6769 मत, वार्ड नंबर तीन से पूनम 3925 मत, वार्ड नंबर चार से रूपेन्द्र 7008 मत, वार्ड नंबर पांच से प्रीति सांगा 4542 मत लेकर, वार्ड नंबर छह से अभिषेक 6834 मत लेकर, वार्ड नंबर सात से उषा किरण 6723 मत लेकर विजयी हुई। खंड बवानीखेड़ा में जिला परिषद के वार्ड नंबर आठ से शीला 6062 मत लेकर, वार्ड नंबर नौ से अमित कुमार 7282 मत लेकर तथा वार्ड नंबर 10 से सुमेश 3876 मत लेकर जिला परिषद सदस्य चुने गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : Bhiwani Panchayat Election Result: जिला परिषद के 22 वार्डों के नतीजे घोषित, अधिकतर BJP खेमे से जीते
विज्ञापन
खंड तोशाम में वार्ड नंबर 11 से राजबाला 3969 मत लेकर, वार्ड नंबर 12 से अनीता देवी 4943 मत लेकर, वार्ड नंबर 13 से राजसिंह 8921 मत लेकर व वार्ड नंबर 14 से रामनिवास 5103 मत लेकर जीत हासिल की है। खंड कैरू वार्ड नंबर 15 श्वेता 5931 मत लेकर और वार्ड नंबर 16 से नरेन्द्र पुत्र उमेद सिंह ने 4275 मत लेकर विजयी हुआ।
खंड लोहारू में वार्ड नंबर 17 से सुनील 7037 वोट मिले जबकि वार्ड नंबर 18 से रविन्द्र सिंह ने 5330 वोट लेकर जीत हासिल की है। खंड बहल में वार्ड नंबर 19 से सुनीता कुमारी पत्नी संजय कुमार ने 5464 तथा वार्ड नंबर 20 से महेन्द्र ने 7753 वोट लेकर जीत हासिल की। खंड सिवानी के वार्ड नंबर 21 से मंजू रानी ने 3939 वोट तथा वार्ड नंबर 22 से मुकेश कुमार ने 5362 वोट लेकर जिला परिषद सदस्य चुना गया।
जिला परिषद भिवानी के चुनाव में 2032 लोगों ने किया नोटा का प्रयोग
जिला परिषद में मतगणना में लोगों ने नोटा का बटन भी खूब दबाया। जिला परिषद के वार्ड नंबर एक में कुल 21206 मतदान हुआ, जिनमें 100 लोगों ने नोटा का प्रयोग किया। इसी प्रकार से वार्ड नंबर दो में कुल 21694 मतदान हुआ, जिनमें 33 लोगों ने नोटा का प्रयोग किया है। वार्ड नंबर तीन में कुल 23069 मतदान हुआ, जिनमें 88 लोगों ने नोटा का प्रयोग किया है।
वार्ड नंबर चार में कुल 22267 मतदान हुआ, जिनमें 89 लोगों ने नोटा का प्रयोग किया है। वार्ड नंबर पांच में कुल 20738 मतदान हुआ, जिनमें 67 लोगों ने नोटा का प्रयोग किया है। वार्ड नंबर छह में कुल 19463 मतदान हुआ, जिनमें 97 लोगों ने नोटा का प्रयोग किया है। वार्ड नंबर सात में कुल 20954 मतदान हुआ, जिनमें 144 लोगों ने नोटा का प्रयोग किया है।
वार्ड नंबर आठ में कुल 20684 मतदान हुआ, जिनमें 182 लोगों ने नोटा का प्रयोग किया है। वार्ड नंबर नौ में कुल 22011 मतदान हुआ, जिनमें 61 लोगों ने नोटा का प्रयोग किया है। वार्ड नंबर 10 में कुल 17958 मतदान हुआ, जिनमें 107 लोगों ने नोटा का प्रयोग किया है। वार्ड नंबर 11 में कुल 17706 मतदान हुआ, जिनमें 136 लोगों ने नोटा का प्रयोग किया है।
वार्ड नंबर 12 में कुल 21067 मतदान हुआ, जिनमें 65 लोगों ने नोटा का प्रयोग किया है। वार्ड नंबर 13 में कुल 21751 मतदान हुआ, जिनमें 55 लोगों ने नोटा का प्रयोग किया है। वार्ड नंबर 14 में कुल 19663 मतदान हुआ, जिनमें 54 लोगों ने नोटा का प्रयोग किया है। वार्ड नंबर 15 में कुल 22225 मतदान हुआ, इनमें किसी ने भी नोटा का प्रयोग नहीं किया। वार्ड नंबर 16 में कुल 22953 मतदान हुआ, इनमें किसी ने भी नोटा का प्रयोग नहीं किया।
वार्ड नंबर 17 में कुल 21300 मतदान हुआ, जिनमें 111 लोगों ने नोटा का प्रयोग किया है। वार्ड नंबर 18 में कुल 18398 मतदान हुआ, जिनमें 71 लोगों ने नोटा का प्रयोग किया है। वार्ड नंबर 19 में कुल 22908 मतदान हुआ, जिनमें 143 लोगों ने नोटा का प्रयोग किया है।
वार्ड नंबर 20 में कुल 23012 मतदान हुआ, जिनमें 68 लोगों ने नोटा का प्रयोग किया है। वार्ड नंबर 21 में कुल 23698 मतदान हुआ, जिनमें 186 लोगों ने नोटा का प्रयोग किया। वार्ड नंबर 22 में कुल 22036 मतदान हुआ, जिनमें 169 लोगों ने नोटा का प्रयोग किया है।