{"_id":"58091ab34f1c1b672c705765","slug":"bhiwani-news-vehicle-accident-student-dead-two-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ी पलटने से एक छात्र की मौत, दो घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाड़ी पलटने से एक छात्र की मौत, दो घायल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चरखी दादरी में दादरी-दिल्ली रोड पर समसपुर पेट्रोल पंप के पास संदिग्ध परिस्थितियों में एक गाड़ी संतुलन बिगड़ने से पलट गई। घटना में गाड़ी सवार चार छात्रों में से एक की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए। इनमें से एक को गंभीर हालत के चलते पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। सदर थाना पुलिस ने घायल छात्र के बयान पर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, मृतक छात्र के शव को सिविल अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में पुलिस ने रखवाया है। शुक्रवार सुबह मृतक के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव डोहका दीना निवासी प्रवेश दादरी के गामड़ी क्षेत्र निवासी सचिन, सांतौर निवासी मनोज व शहर के प्रेम नगर निवासी सुधीर के साथ गाड़ी में सवार होकर दादरी की तरफ आ रहा था। ये चारों बिरोहड़ कॉलेज के बीएससी प्रथम व द्वितीय वर्ष के छात्र बताए जा रहे हैं। अभी ये अपनी गाड़ी में सवार होकर समसपुर से निकलकर दादरी की तरफ स्थित पेट्रोल पंप के समीप ही पहुंचे थे कि इसी दौरान संदिग्ध हालातों में इनकी गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया। घटना में गाड़ी पलट गई और इसमें सवार चार छात्रों में से तीन को गंभीर चोटें आई। हादसे के तुरंत बाद मौके से गुजर रहे राहगीरों ने घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला और उपचार के लिए सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने डोहका दीना निवासी प्रवेश को मृत घोषित कर दिया जबकि सांतौर निवासी मनोज को गंभीर हालत के चलते प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। घटना में घायल सचिन का सिविल अस्पताल में ही उपचार चल रहा है तो गाड़ी चालक सुधीर को चोटें नहीं आई है। इधर घटना की जानकारी मिलते ही छात्रों के परिजन सिविल अस्पताल पहुंच गए। मामले की सूचना पाकर सदर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डेड हाउस में रखवा दिया।
घटना में डोहका दीना निवासी प्रवेश की मौत हो गई जबकि उसके साथी मनोज को पीजीआई रेफर किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार सुबह करवाया जाएगा। प्राथमिक जांच में घटना का कारण गाड़ी का संतुलन बिगड़ना बताया जा रहा है। जांच में जो बात सामने आएगी उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
एसआई राजबीर सिंह, जांच अधिकारी सदर थाना