बिजली निगम का ट्रक पलटने से चालक की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राप्त जानकारी के अनुसार नारनौल के गांव सिसोठ निवासी रोहताश महेंद्रगढ़ बिजली बोर्ड में बतौर चालक तैनात था। बृहस्पतिवार शाम वह लोहारू की तरफ निगम का ट्रक लेकर जा रहा था। अभी वह गांव मैहड़ा मोड़ के समीप पहुंचा था कि इसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रक पलट गया। घटना में रोहताश ट्रक के नीचे दब गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान वहां से गुजर रहे राहगीरों ने उसे संभाला और उपचार के लिए चरखी दादरी सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार सुबह सदर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस ने इस संबंध में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।