{"_id":"57547a9c4f1c1bbd461095a5","slug":"bhiwani-news-train-shopkeeper-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से दुकानदार की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आने से दुकानदार की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दादरी- भिवानी रेलमार्ग पर रविवार सुबह पर संदिग्ध परिस्थतियों में ट्रेन की चपेट में आने से दुकानदार की मौत हो गई। रेलवे पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा। पुलिस ने इस संबंध में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
रेलवे पुलिस एएसआई धर्मबीर सिंह ने बताया कि सुबह करीब साढ़े आठ बजे भिवानी से रेवाड़ी को जाने वाली सवारी गाड़ी की चपेट में आने से 60 वर्षीय बुजुर्ग पूर्णचंद की मौत हो गई। मृतक शहर के सैणीपुरा का निवासी था वह कपड़े की दुकान चलाता था। पुलिस घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची तथा शव को अपने कब्जे में लिया। शव को रेलवे पुलिस चौकी लाया गया जहां शव की पहचान पूर्णचंद के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए। एएसआई धर्मबीर ने बताया कि पुलिस बयान में मृतक के परिजनों ने बताया कि बुजुर्ग कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान था।