{"_id":"6ac7f9a46f2b066a6d0b0728","slug":"crpf-jawan-vikas-dies-in-a-road-accident-in-mount-abu-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-158357-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: माउंट आबू में सड़क हादसे में सीआरपीएफ जवान विकास की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: माउंट आबू में सड़क हादसे में सीआरपीएफ जवान विकास की मौत
विज्ञापन
ढाणी किरावड में सिपाही विकास को श्रद्धांजलि देते मोहित चौधरी व अन्य।
तोशाम। ढाणी किरावड़ निवासी 38 वर्षीय सीआरपीएफ जवान विकास की माउंट आबू में सड़क हादसे में मौत हो गई। बुधवार को ड्यूटी से क्वार्टर लौटते समय उनकी बाइक को जीप ने टक्कर मार दी थी।
हादसे में गंभीर चोट लगने के कारण विकास की मौके पर ही मौत हो गई। वीरवार को उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो माहौल गमगीन हो गया। राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। जानकारी के अनुसार विकास वर्ष 2011 में सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे और वर्तमान में माउंट आबू में तैनात थे। वह अपने परिवार के साथ वहीं रह रहे थे। बुधवार को ड्यूटी पूरी करने के बाद बाइक से क्वार्टर लौटते समय रास्ते में हादसा हो गया।
विकास के परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां और एक बेटा है। पार्थिव शरीर गांव पहुंचने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हुए। सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट सत्यनारायण, निरीक्षक मनोज कुमार, हरीश कुमार, सहायक उप निरीक्षक संजय कुमार, सिपाही विक्रम देसाई, प्रदीप कुमार, उमेश, महेश कुमार, संदीप और सिपाही सरोज ने जवान को सलामी दी।
विज्ञापन
इस दौरान मोहित चौधरी, पुनीत सांगवान, जोगेंद्र बागनवाला, कृष्ण बजीना, सुरेश सरपंच किरावड़, मास्टर अश्वमी और सुनील सूरा सहित अनेक ग्रामीणों ने दिवंगत जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और जवान को अंतिम विदाई दी।