{"_id":"576846e14f1c1b9760b485dd","slug":"bhiwani-news-train-accident-old-man-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी-भिवानी रेलवे लाइन पर गांव धिकाड़ा के समीप ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम चरखी दादरी के सिविल अस्पताल में करवाया गया। पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवई की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव धिकाड़ा निवासी 55 वर्षीय रोहतास रविवार रात घर से खेतों की रखवाली का नाम लेकर घर से निकला था। सोमवार सुबह उसका शव रेलवे लाइन से बरामद किया गया। राहगीरों व किसानों ने शव को रेलवे लाइन पर पड़े देखा तो इसकी सूचना तुरंत रेलवे पुलिस को दी। जीआरपी चौकी प्रभारी सत्यपाल तुरंत मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेेे लिया। जहां उसकी पहचान धिकाड़ा निवासी रोहतास के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में करवा शव परिजनों को सौंप दिया है।