{"_id":"57bdf89f4f1c1b3e07d4f020","slug":"bhiwani-news-tractor-accident-one-dead-two-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर पलटने से एक की मौत, दो घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर पलटने से एक की मौत, दो घायल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
हादसे का शिकार हुआ ट्रैक्टर
- फोटो : अमर उजाला
भिवानी के गांव दातौली में मंगलवार देर शाम ट्रैक्टर पलटने से एक युवक की मौत हो गई जबकि दो युवक हादसे में घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
गांव चिड़िया निवासी 22 वर्षीय राहुल मंगलवार शाम अपने ट्रैक्टर में लकड़ियां डालकर मकड़ाना गया था। इस दौरान उसके साथ उसके दोस्त दयाकिशन व अभिषेक भी थे। मकड़ाना लकड़ी डालकर तीनों दोस्त जब वापस आ रहे थे तो दातौली मौड़ के समीप उनके ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया। इससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसों में ट्रैक्टर सवार तीनों को गंभीर चोटें आई जिन्हें राहगीरों ने उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया वहीं दयाकिशन व अभिषेक की हालात स्थिर बनी है।