फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, three thousand, police employees, house, constructed

तीन हजार पुलिस कर्मियों के लिए बनाए जाएंगे घर

Sat, 08 Oct 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 08 Oct 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, three thousand, police employees, house, constructed
police

विज्ञापन
पुलिस कर्मचारियों के क्वार्टरों की स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं है, मगर जल्द ही करीब तीन हजार कर्मचारियों के लिए क्वार्टर बनवाए जाएंगे। इसके लिए करोड़ों की ग्रांट मिली है। इसके अलावा प्रदेश में 30 थानों के भवन भी नए बनाए जाएंगे। जिनका काम अगले महीने से शुरू होगा।


शुक्रवार को डीजीपी बीएस सिंधु ने यह घोषणा की। डीजीपी ने पुलिस लाइन में नवनिर्मित एडम ब्लॉक का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि करीब तीन करोड़ से यह भवन तैयार किया गया है। दो मंजिला भवन में सभी सुविधाएं है। यहां पुलिस लाइन के सभी ऑफिशियल ब्रांच, डीएसपी कार्यालय होंगे। डीजीपी ने बताया कि पुलिस कर्मचारियों के लिए प्रदेशभर में क्वार्टर बनाए जाएंगे। 30 थानों के भवन नए बनाए जाएंगे। इन निर्माण  कार्यों के लिए करीब साढ़े पांच सौ करोड़ की ग्रांट है। पुलिस कर्मचारियों की कमी पर उन्होंने कहा कि जल्द ही पांच हजार जवानों की भर्ती प्रक्रिया पूरी होगी। 1650 और महिला कर्मचारियों की भर्ती को मंजूरी मिली है। ये भर्तियां पूरी होने के बाद कर्मचारियों की कमी काफी हद तक दूर हो जाएगी। शिफ्टों में कर्मचारियों से कार्य करवाने की प्रणाली पर उन्होंने कहा कि आठ-आठ घंटे की शिफ्ट होगी। कर्मचारियों के लिए भवन बनाए जाएंगे जहां वे अपनी शिफ्ट पूरी होने के बाद आराम कर सकेंगे। इससे पहले पुलिस अधीक्षक प्रतीक्षा गोदारा व सभी डीएसपी ने उनका स्वागत किया। परिसर में पौधारोपण किया।  इस मौके पर पुलिस अधीक्षक प्रतीक्षा गोदारा, डीएसपी हेड क् वार्टर चंद्रपाल बिश्रोई, डीएसपी हुड्डा, डीएसपी विजयपाल, सुरक्षा शाखा इंचार्ज कुलदीप, एसएचओ नरेंद्रपाल, संदीप सिंह व संजय बिश्रोई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed