फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, suspicious condition, youth, hang, loop

संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला युवक

Thu, 29 Sep 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 29 Sep 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, suspicious condition, youth, hang, loop
suicide

विज्ञापन
चरखी दादरी के  गांव रामनगर में मंगलवार रात एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटककर अपनी जान दे दी। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम बुधवार सुबह सिविल अस्पताल में करवाया। मृतक नशे का आदी बताया जा रहा है। परिजनों के बयान पर पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रामनगर में दीपक (23) ने मंगलवार रात को घर में फांसी लगा ली। इसके काफी देर बाद परिजनों को घटना का पता चला। पुलिस को दिए बयान में मृतक के पिता महिपाल ने बताया कि दीपक नशे को लत लगी हुई थी। दीपक नशे की हालत में कई दफा पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुका था। शुरू से ही वो अपने ताऊ ओमप्रकाश के पास रह रहा था। मंगलवार देर शाम घर पर कोई नहीं था। महिपाल ने बताया कि देर रात जब घर लौटे तो दीपक पंखे से झूलता हुआ मिला। जांच अधिकारी सतबीर सिंह ने बताया कि मृतक के पिता के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है। मृतक युवक नशे का आदी भी था।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed