{"_id":"580fb4824f1c1b994fbc2c05","slug":"bhiwani-news-suspicious-condition-girl-student-health-problem-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालातों में तबीयत बिगड़ने से छात्रा की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालातों में तबीयत बिगड़ने से छात्रा की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
शव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चरखी दादरी के बौंदकलां में राजकीय कन्या उच्च विद्यालय की आठवीं कक्षा की छात्रा की मंगलवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। पुलिस ने मृतका छात्रा का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। गंभीर हालत में उसे पीजीआई रेफर किया गया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजकीय कन्या उच्च विद्यालय की आठवीं कक्षा की छात्रा शालू की प्रार्थना सभा के बाद अचानक तबीयत बिगड़ गई। इस दौरान उसे उल्टियां व चक्कर आने लगे तो शिक्षक उसे कमरे में ले गए। इसके बाद एक चिकित्सक को स्कूल परिसर में छात्रा की जांच के लिए बुलाया गया। इस दौरान छात्रा का ब्लड प्रेशर कम होने की बात भी सामने आई। इधर स्कूल प्रशासन ने मामले की सूचना छात्रा के परिजनों को भी दी। परिजन उसे इलाज के लिए सीएचसी में ले गए। जहां से बीपी कम होने पर पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पीजीआईएमएस रोहतक में चिकित्सकों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया।
तबीयत बिगड़ गई थी छात्रा की
स्कूल इंचार्ज सुंदरलाल ने बताया कि छात्रा शालू की प्रार्थना में तबीयत खराब हो गई थी। उसे उल्टी गिरी और चक्कर आ गया था। चिकित्सक को स्कूल में बुलाकर छात्रा को मेडिकल चेकअप करवाया गया तो बीपी काफी कम था। इस पर परिजनों को बुलाया गया। परिजन स्कूल से छात्रा को अपने घर पर ले गए थे।