{"_id":"58091a004f1c1b716b7056b2","slug":"bhiwani-news-suspicious-condition-farmer-three-acre-crop-burn","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में किसान की तीन एकड़ फसल जलकर स्वाह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में किसान की तीन एकड़ फसल जलकर स्वाह
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
Fire
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चरखी दादरी के गांव सौंप में खेतों में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से तीन एकड़ फसल राख हो गई। खेत मालिक ने इस संबंध में बौंद कलां पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवा दी है। शिकायत में पीड़ित ने रंजिशन आग लगाने का अंदेशा जताया है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव सौंप में किसान महेंद्र की तीन एकड़ फसल संदिग्ध हालातों में आग लगने से जल गई। किसान महेंद्र ने बताया कि उसने दो एकड़ ग्वार की फसल की पिछले दिनों कटाई की थी। यह कटी हुई फसल खेत में ही रखी थी। उन्होंने बताया कि उन्हें दिन के समय खेत मेें आग धधकने की सूचना मिली। सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे तो आग की लपटें तेजी से उठ रही थीं। देखते ही देखते दो एकड़ ग्वार की फसल आग की भेंट चढ़ गई। आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया लेकिन आग ने साथ लगती अरहर की फसल को भी चपेट में ले लिया। ट्यूबवेल और अन्य साधनों से पानी आदि डालकर बुझाने की कोशिश की गई लेकिन आग काफी एरिया में फैली होने की वजह से बुझाया नहीं जा सका। किसान महेंद्र ने रंजिशन आग लगाने का भी शक जाहिर किया है। उन्होंने बताया कि इस पंचायती योजना में उसने सरपंच का चुना लड़ा था और इसी रंजिश को लेकर उसकी फसल को आग लगाई गई है। उन्होंने बताया कि खेतों के आसपास से बिजली की तारें आदि भी नहीं गुजर रही हैं। किसान ने बताया कि दो एकड़ ग्वार व एक एकड़ अरहर की फसल जलने से करीब 70 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। किसान महेंद्र ने इस संबंध में पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवा दी है। शिकायत के बाद पुलिस जांच अधिकारी अनिल कुमार ने मौके पर जाकर घटना का जायजा लिया ।