{"_id":"57eacc124f1c1bcd26574610","slug":"bhiwani-news-suspicious-condition-farmer-hang","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में किसान ने लगाया फंदा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में किसान ने लगाया फंदा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
suicide
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चरखी दादरी में सोमवार शाम को खेतों की रखवाली करने गए रामपुरा निवासी एक किसान का शव मंगलवार सुबह पेड़ पर फंदे से झूलता मिला। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दादरी के सिविल अस्पताल पहुंचाया। मृतक के बेटे ने फंदा लगाने का कारण आर्थिक व मानसिक परेशानी बताई है। पुलिस ने इस संबंध में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रामपुरा निवासी किसान ईश्वर सिंह (45) का शव मंगलवार सुबह पेड़ से लटकता मिला। पुलिस को दिए बयान में मृतक के बेटे आजाद ने बताया कि उसका पिता सोमवार शाम घर से खेतों की रखवाली करने का नाम लेकर निकला था। मंगलवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि उसके पिता का शव पेड़ पर फंदे से लटक रहा है। सूचना पाकर वो मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतार अपने कब्जे में ले लिया। मृतक के बेटे ने बताया कि उसका पिता आर्थिक व मानसिक रूप से पिछले कुछ समय से तनाव था। बाढड़ा थाना प्रभारी सूरजभान ने बताया कि मृतक के बेटे के बयान पर पुलिस ने कागजी कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने इस संबंध में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।