{"_id":"584b05774f1c1b104f44afac","slug":"bhiwani-news-suspecious-condition-boy-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Dec 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बहल के बिधनोई गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव सुबह खेतों में पड़ा मिला। परिजनों ने आरोप लगाया कि गांव के कुछ लड़कों ने उनके लड़के की पिटाई करने के बाद जान से मारने की धमकी दी थी। उनको शक है कि या तो आरोपियों ने उसे जबरन जहर पिलाया है या फिर उसने आरोपियों से डर कर उसने यह कदम उठाया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।
पुलिस में दी शिकायत में बिधनोई के राकेश ने बताया कि उसका चचेरे भाई राजेन्द्र (20) के साथ वीरवार शाम को गांव के कुछ लड़कों ने झगड़ा किया था। इस दौरान उक्त युवकों ने राजेन्द्र के साथ मारपीट की तथा उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके अलावा राजेन्द्र को जातिसूचक गालियां भी दी। रात को राजेन्द्र बुरी तरह से भयभीत था। सुबह उसका शव खेत में पड़ा मिला। परिजनों के अनुसार, आरोपियों ने या तो राजेन्द्र को जबरन जहर पिलाकर मारा है या फिर राजेन्द्र ने घटना से भयभीत होकर जहरीला पदार्थ निगल लिया जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर गांव में पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया तथा उसका लोहारू में पोस्टमार्टम करवाया। थाना प्रभारी प्रेम सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों संदीप, अजीत एवं सांडिया के खिलाफ भादसं की धारा 306/ 34 तथा एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश करेगी।
विज्ञापन