{"_id":"57e2dfb04f1c1b2856a834c6","slug":"bhiwani-news-son-husband-death-old-lady-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे और पति की मौत से परेशान बुजुर्ग महिला ने लगाया फंदा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे और पति की मौत से परेशान बुजुर्ग महिला ने लगाया फंदा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
आत्महत्या
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी में पहले बेटे और फिर पति की मौत से आहत बुजुर्ग महिला ने घर में ही सीढ़ियों की ग्रिल से चुन्नी बांध फंदा लगा लिया। पुलिस ने मृतका की पुत्रवधू के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया।
मामला उत्तमनगर लोहारू रोड का है। यहां करीब 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला माया देवी का शव घर में सीढ़ियों की ग्रिल से बंधी चुन्नी से लटकता मिला। सूचना पर अनाज मंडी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया। मृतका की पुत्रवधू मुकेश ने बताया कि उसका पति यानी बुजुर्ग महिला के इकलौते लड़के की चार-पांच साल पहले मौत हो चुकी है। करीब डेढ़ साल पहले उसके ससुर की भी मौत हो गई। पति व बेटे की मौत से उसकी सास मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। उनका इलाज भी चल रहा था। इसी मानसिक परेशानी और बीमारी के चलते आज उसकी सास ने यह कदम उठा लिया। अनाज मंडी चौकी से जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल कुलदीप ने बताया कि मृतका की पुत्रवधू के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है।